चलती ट्रेन की स्लीपर बोगी में युवती के श’व के छह टुकड़े देख…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की एक स्लीपर बोगी से ऐसा मंजर सामने आया, जिसने देखने वालों की रूह तक कंपा दी। लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के एस-1 कोच से एक ऐसी खबर छनकर बाहर आई कि पूरे शहर में सनसनी फैल गई। एक लावारिस बक्सा और एक संदिग्ध बैग और उसके भीतर छिपा था मौत का सबसे खौफनाक सच।

बक्सा खुला तो उड़ गये होश

रेलवे कर्मचारियों ने जब स्लीपर कोच में पड़े लावारिस बक्से को खोला, तो अंदर 25 से 30 साल की एक युवती का सिर कटा धड़ पड़ा था। आसपास खड़े लोग चीख पड़े। कुछ पल के लिये पूरा प्लेटफॉर्म सन्नाटे में डूब गया। पास ही रखे बैग को खोला गया तो उसमें पॉलीथीन में पैक युवती के हाथ और पैर मिले। लेकिन युवती के सिऱ नहीं मिले। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्यारों ने बेहद शातिर तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। शव को किसी धारदार हथियार या इलेक्ट्रॉनिक कटर से काटे जाने की आशंका जताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि शव के टुकड़ों को इस तरह पैक किया गया था कि बक्से और बैग से खून का एक कतरा तक बाहर नहीं आया। पूरी साजिश इतनी सफाई से रची गई कि पूरी रात यात्रियों को भनक तक नहीं लगी कि वे एक “चलती लाश” के साथ सफर कर रहे हैं। बक्से में मिले धड़ पर युवती ने रंगबिरंगा सूट पहन रखा था। पुलिस को शक है कि युवती किसी ग्रामीण परिवेश से जुड़ी हो सकती है। हालांकि अधिकारी फिलहाल कुछ भी साफ तौर पर कहने से बच रहे हैं।

20 स्टेशनों के CCTV खंगाले जायेंगे

छपरा से लखनऊ तक करीब 20 स्टेशनों से गुजरने वाली इस ट्रेन में आखिर वह कौन था, जो मौत का बक्सा लेकर सवार हुआ? यही पता लगाने के लिये अब रेलवे पुलिस और फोरेंसिक टीम पूरे रूट के CCTV फुटेज खंगाल रही है। ट्रेन में रिजर्व टिकट वाले यात्रियों की सूची जुटाई जा रही है, लेकिन जनरल टिकट वाले यात्रियों की वजह से जांच और मुश्किल हो गई है।

रेलवे महकमे में मचा हड़कंप

इस खौफनाक वारदात ने सिर्फ यात्रियों को नहीं, बल्कि रेलवे प्रशासन को भी हिला दिया है। लखनऊ मंडल से लेकर गोरखपुर मुख्यालय तक अफसर अलर्ट मोड में हैं। यात्रियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गये हैं। रेलवे के ACP रोहित मिश्र ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच के लिये तीन टीमें गठित की गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और युवती की पहचान कराने की कोशिश जारी है।

इसे भी पढ़ें : खत्म हुआ इंतेजार, भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक… देखें

इसे भी पढ़ें : CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”

इसे भी पढ़ें : यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद 12 बड़े फैसले… जानें 

इसे भी पढ़ें : IPS सुरेंद्र झा को BSF में DIG की जिम्मेदारी, केंद्र ने भेजा आदेश…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस यात्रा भी फ्री…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को लोगों की नजरें...

शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...

सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में वर्षों से...

घोड़े पर सवार होकर निकले मास्टर साहब… जानें क्यों

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के धुरकी प्रखंड में इन...