लोक भवन के पास जुटे सैकड़ों लोग, बोले, साजिश का शिकार हुये हैं राजीव मिश्रा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की सियासी और सामाजिक फिजा उस वक्त गर्म हो गई, जब शहर के कई धार्मिक, सामाजिक और गैर राजनीतिक संगठनों के लोग एक मंच पर जुटे। मौका था सामाजिक कार्यकर्ता राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी और उन्हें जेल भेजे जाने के विरोध का। लोक भवन के समीप सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। हाथों में तख्तियां, आंखों में नाराजगी और आवाज में आक्रोश लिये करीब 400 लोग एकदिवसीय धरने में शामिल हुये। धरना स्थल पर एक ही मांग गूंजती रही कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय या CBI जांच कराई जाये।

“समाज सेवा करने वाला इंसान अपराधी नहीं हो सकता”

धरने में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि राजीव रंजन मिश्रा पिछले 45 वर्षों से समाजहित और सांप्रदायिक सौहार्द के लिये काम करते रहे हैं। लोगों ने दावा किया कि आर्थिक संघर्षों के बावजूद उन्होंने हमेशा समाज को प्राथमिकता दी और आम लोगों की मदद में खुद को समर्पित रखा। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगना लोगों के लिये विश्वास करना मुश्किल है।

“होटल में बुलाया गया और फंस गये”

धरना के दौरान कई वक्ताओं ने दावा किया कि राजीव मिश्रा को साजिश के तहत फंसाया गया है। उनके अनुसार, किसी ने मदद के बहाने उन्हें होटल नटराज बुलाया और एक कमरे में इंतजार करने को कहा। आरोप है कि उसी कमरे में वन्य जीवों से जुड़ी प्रतिबंधित वस्तुएं रखी गई थीं। इसी दौरान वन विभाग ने छापा मारा और राजीव मिश्रा की गिरफ्तारी हो गई, जबकि “असल दोषी” अब भी पुलिस पकड़ से दूर बताये जा रहे हैं।

CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

धरना में मौजूद संगठनों ने सर्वसम्मति से चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच या CBI जांच नहीं कराई गई, तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जायेगा। धरना समाप्त होने के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता एवं भाजपा नेता डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने की, जबकि संचालन राजेश गुप्ता छोटू ने किया। धरने में राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद समेत सामाजिक और राजनीतिक जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे मजबूत ताकत…

इसे भी पढ़ें : गरजे SBI कर्मचारी, बोले, अब नहीं चलेगा…

इसे भी पढ़ें : 12 घंटे तक टावर पर लटका रहा युवक, नीचे पुलिस-पब्लिक परेशान…

इसे भी पढ़ें : लातेहार के बसिया ब्रिज पर अचानक मचा कोहराम…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...