Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया ब्रिज के पास आज दोपहर एक तेज रफ्तार हाइवा और ऑटो की भीषण टक्कर हो गई। कुछ ही सेकंड में खुशियों से भरी सफर की आवाजें चीखों में बदल गईं।
ऑटो सड़क पर पलट गया। महिलाएं और बच्चियां दर्द से सड़क पर कराह रही थीं, आसपास के लोग जान बचाने के लिये दौड़ पड़े। खबर है कि बालूमाथ से महिलाएं और लड़कियां ऑटो में सवार होकर मुरपा की ओर जा रही थीं। तभी बसिया ब्रिज के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे हाइवा से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गये।
घटना के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। किसी के सिर से खून बह रहा था, कोई दर्द से सड़क पर तड़प रहा था, तो कोई अपने परिजन को आवाज दे रहा था। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने घायल महिलाओं और बच्चियों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत घायलों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। इनमें से मुस्तरी खातून, रेखा देवी, किरण देवी और मधु देवी की हालत अत्यंत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिये रांची के रिम्स रेफर करना पड़ा। बाकी 7 से 8 घायलों का इलाज बालूमाथ अस्पताल में जारी है। पुलिस ने हादसे के बाद ऑटो और हाइवा को जब्त कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय कुछ लोगों का कहना था कि ऑटो चालक अक्सर ज्यादा कमाई के लालच में क्षमता से अधिक सवारियां बैठा लेते हैं। यही लापरवाही कई बार सड़क को मौत का रास्ता बना देती है।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू…
इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन की स्लीपर बोगी में युवती के श’व के छह टुकड़े देख…
इसे भी पढ़ें : खत्म हुआ इंतेजार, भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक… देखें
इसे भी पढ़ें : CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”
इसे भी पढ़ें : यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद 12 बड़े फैसले… जानें






