घोड़े पर सवार होकर निकले मास्टर साहब… जानें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के धुरकी प्रखंड में इन दिनों एक शिक्षक की चर्चा हर चौपाल, हर गली और अब सोशल मीडिया तक में हो रही है। यहां एक मास्टर साहब ने सरकारी काम को सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी मानकर ऐसा अंदाज अपनाया है, जिसे देखकर लोग दंग भी हैं और प्रभावित भी। टाटीदीरी उच्च विद्यालय के शिक्षक मुन्ना प्रसाद इन दिनों जनगणना अभियान में प्रगणक की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन उनका काम करने का तरीका उन्हें बाकी लोगों से बिल्कुल अलग बना रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कोई उन्हें “गढ़वा का रियल हीरो” बता रहा है, तो कोई “कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक” कहकर सलाम कर रहा है।

घोड़े पर सवार होकर पहुंचे गांव

बीते शनिवार को जब मुन्ना प्रसाद पनघटवा गांव की ओर निकले, तो लोग उन्हें देखकर कुछ पल के लिये ठिठक गये। सफेद पोशाक, हाथ में जरूरी कागजात और नीचे बाइक या गाड़ी नहीं, बल्कि एक घोड़ा। दुर्गम रास्तों और खराब सड़कों के बीच शिक्षक घोड़े पर सवार होकर गांव-गांव जनगणना का काम करते नजर आये। किसी ने मोबाइल निकाला, वीडियो बनाया और देखते ही देखते यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ईंधन संकट बना वजह, जज्बा बना पहचान

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में ईंधन की परेशानी, ऊबड़-खाबड़ रास्ते और सीमित संसाधनों के कारण कई गांवों तक पहुंचना आसान नहीं है। ऐसे में शिक्षक ने हार मानने के बजाय घोड़े को ही अपना साथी बना लिया। गांवों में जहां-जहां मुन्ना प्रसाद पहुंचे, लोग उन्हें उत्सुकता से देखते रहे। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान थी, तो बुजुर्ग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि आज के दौर में जहां कई लोग छोटी-छोटी परेशानियों में काम टाल देते हैं, वहीं यह शिक्षक बिना किसी बहाने के अपना दायित्व निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : लोक भवन के पास जुटे सैकड़ों लोग, बोले, साजिश का शिकार हुये हैं राजीव मिश्रा…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन बोले, पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे मजबूत ताकत…

इसे भी पढ़ें : गरजे SBI कर्मचारी, बोले, अब नहीं चलेगा…

इसे भी पढ़ें : 12 घंटे तक टावर पर लटका रहा युवक, नीचे पुलिस-पब्लिक परेशान…

इसे भी पढ़ें : लातेहार के बसिया ब्रिज पर अचानक मचा कोहराम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...

जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…

Bihar : रोहतास की गलियों में इन दिनों एक...