खत्म हुआ इंतेजार, भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने देश की पहली बुलेट ट्रेन का डिजाइन सार्वजनिक किया है। यह हाई-स्पीड ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलाई जायेगी। रेलवे मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में इस ट्रेन की तस्वीर प्रदर्शित की है।

508 किलोमीटर का हाई-स्पीड कॉरिडोर

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (MAHSR) प्रोजेक्ट करीब 508 किलोमीटर लंबा होगा और यह महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा-नगर हवेली से होकर गुजरेगा। इस रूट पर कुल 12 स्टेशन होंगे, जिनमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती प्रमुख हैं। रेलवे के मुताबिक, गुजरात में आठ स्टेशनों पर नींव का काम पूरा हो चुका है, जबकि महाराष्ट्र में ठाणे, विरार और बोईसर में निर्माण जारी है। बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्टेशन पर खुदाई का काम भी अंतिम चरण में है। इसके अलावा 17 नदी पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि नर्मदा, माही, ताप्ती और साबरमती जैसे बड़े पुलों पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में भी चार नदी पुलों का निर्माण जारी है।

‘मेक इन इंडिया’ के तहत तैयार हो रही ट्रेन

यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत विकसित की जा रही है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) और बेंगलुरु की BEML मिलकर 280 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली ट्रेनें तैयार कर रहे हैं। इस बुलेट ट्रेन परियोजना को भारत की हाई-स्पीड रेल क्षमता में बड़ा बदलाव लाने वाला कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”

इसे भी पढ़ें : यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद 12 बड़े फैसले… जानें 

इसे भी पढ़ें : IPS सुरेंद्र झा को BSF में DIG की जिम्मेदारी, केंद्र ने भेजा आदेश…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस यात्रा भी फ्री…

इसे भी पढ़ें : पहले हुई रेड, फिर इस नेता को उठा ले गई ED… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में...

यूपी में कैबिनेट विस्तार के बाद 12 बड़े फैसले… जानें 

UP : उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नये...

IPS सुरेंद्र झा को BSF में DIG की जिम्मेदारी, केंद्र ने भेजा आदेश…

Ranchi : झारखंड कैडर के IPS अधिकारी सुरेंद्र कुमार...

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस यात्रा भी फ्री…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में CM सुवेंदु अधिकारी की...

पहले हुई रेड, फिर इस नेता को उठा ले गई ED… जानें

Kohramlive : ED ने आम आदमी पार्टी AAP नेता...