- बूटीमोड़ से उठा ली गयी 4 साल की नादान, मां-बाप का हाल बेहाल
Ranchi (Bhawna Thakur) : राजधानी रांची से चार साल की मासूम बच्ची आंचल का किडनैप हो गया। सनसनीखेज यह खबर जब आंचल के माता-पिता लेकर सदर थाना पहुंचे तो सबका माथा ठनक गया। सदर थाना में बच्ची को किडनैप कर लेने का FIR दर्ज कर लिया गया है। अपहृत मासूम आंचल को खोज निकालने का काम सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार को दिया गया है। तेज तर्रार दारोगा समझे जाने वाले मनोज कुमार पूरे मामले की गहराई से तफ्तीश कर रहे हैं। आंचल के पिता निरल पासी उर्फ सचिन और मां का हाल बेहाल है। आंचल को अगवा भीड़भाड़ वाले इलाके बूटी मोड़ के आसपास से किया गया। आंचल को ले जाने वाली तीन संदेही महिलाओं के चेहरे CCTV कैमरे में कैद हो चुके हैं। इसमें सफेद और पिंक कलर वाली महिला पर पुलिस को ज्यादा शक है। पुलिस इन तीनों महिलाओं को खोज रही है। आंचल को बूटी मोड़ से एक टेम्पो से ले जाया गया।
पुलिस ने इस टेम्पो वाले को जब पकड़ा तो 60 साल के चालक ने बताया कि वह तीनों बच्ची के साथ बड़गाईं के पास उतर गयी थी। पहले पुलिस को बताया गया था कि वे रातू रोड में उतरी थीं। तफ्तीश में राज खुला है कि बड़गाईं में ही आंचल को पहले एक कपड़े दुकान में ले जाया गया। उसे नया फ्रॉक खरीद कर पहनाया गया। वहीं हेयर बैंड और कुछ अन्य सामान भी खरीद कर दिये गये। अपहृत आंचल को अंतिम बार बड़गाईं लेन तक देखने की बात सामने आई है। आंचल के पिता निरल पासी उर्फ सचिन ने बताया कि रोजी-रोटी की जुगाड़ में आठ माह पहले वह अपने परिवार को लेकर रामगढ़ से रांची आया था।
बिरसा जैविक उद्यान के पास भाड़े का मकान लेकर रहता है। घूम-घूम कर चक्कू छुरी तेज कर किसी तरह अपने परिवार को पाल-पोस रहा है। 15 जुलाई की बात है… दिन में अपनी दोनों बेटियों के साथ उसकी मां बूटी मोड़ के पास गयी थी। इसी दरम्यान एक बजकर 48 मिनट पर छोटी बेटी आंचल का किडनैप कर लिया गया। पिता निरल पासी थाना से लेकर पुलिस के बड़े-बड़े साहब के पास जा कर थक चुका है। गुजरे 23 दिनों के बाद भी उसकी बेटी का कोई पता नहीं चल पाया। भगवान जाने वह कहां किस हालत में होगी। सुनें क्या बोले उसके पिता निरल पासी उर्फ सचिन…
Read more:Amitabh Bachchan के बंगले को बम से उड़ाने की मिली धमकी…
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर बोला- बैग दो नहीं तो शूट कर दूंगा और…
Read more:वकील साहब काट रहे अफसरों के चक्कर, लगा रहे ये गुहार…
Read more:नहीं देखा होगा ऐसा प्रेम विवाह, हर कोई हैरान…
Read more:सरेराह 4 लोगों को मारी गोली..
Read more:भतीजे के साथ इश्क लड़ा रही थी चाची, पंचायत ने किया ये..
Read more:मेट्रो की पिंक लाइन सेवा शुरू, इस झंझट से मिलेगा छूटकारा
Read more:Reliance BP मोबिलिटी लगाएगी हजारों बैटरी स्वैपिंग स्टेशन
Read more:घर में रखे बक्से को खोला तो दंग रह गई पुलिस…
Read more:SSC CGL परीक्षा की तिथि जारी, जानें कब होंगे एग्जाम
Read more:राज कुंद्रा के पूर्व कर्मचारियों ने खोला राज, दिया ये सबूत
Read more:बिना वेतन कोरोना काल में लिया काम, अब हटा रहे, क्या करें…
Read more:कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर बोला- बैग दो नहीं तो शूट कर दूंगा और…
Read more:बाइक चोरी का आरोपी धराया, पुलिस ने भेजा जेल
Read more:डिक्की तोड़ माल उड़ाने में माहिर है यह… देखें वीडियो






