हाथरस (यूपी) : घर से गजब की सड़ांध बदबू आ रही थी। आसपास रहने वाले लोग परेशान। संदेह होने पर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची, पूरे घर की छान मारी कुछ नहीं मिला। घर में रखे जब एक बक्से को पुलिस ने खोला तो दंग रह गई। बक्से में एक 65 साल की वृद्ध महिला का शव पड़ा था, जो सड़ गल रहा था। महिला की पहचान कमलेश देवी पत्नी स्वर्गीय अतर सिंह के रूप में हुई। महिला पिछले कई दिनों से गायब थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। यह घटना यूपी के हाथरस जिले के गांव नगला प्राण से सामने आई है।
Read more:SSC CGL परीक्षा की तिथि जारी, जानें कब होंगे एग्जाम
Read more:MS Dhoni को ट्विटर पर फिर से मिला ब्लू टिक…
शव मिलने के बाद पुलिस रेस हो गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस महिला के मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। महिला की हत्या का शक उसके भतीजे पर जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला और उसके भतीजे के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इसी को हत्या का कारण मान जांच में जुटी है।
Read more:मौत बनकर सड़क पर दौड़ी बोलेरो, 6 महिलाओं को रौंदा
Read more:करंट की चपेट में आई बच्ची, मौके पर तोड़ा दम
Read more:ममता ने PM को लिखा पत्र, वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग
Read more:गुमला, चतरा, हजारीबाग समेत कई जिलों के एसपी बदले, जानिये कौन कहां गये






