महुआडांड (लातेहार) : बाइक चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी जगदीश नगेशिया को पुलिस ने महुआडांड़ के कुरुन्दु घाटी से गिरफ्तार किया। यहां याद दिला दें कि सोमवार की रात महुआड़ाड थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी मनोज विश्वकर्मा की बाइक उसके घर से चोरी हो गई थी। मनोज ने इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने कुरुन्दु घाटी से उसी दिन बाइक को बरामद कर लिया था। जांच में जुटी पुलिस को जानकारी मिली कि जगदीश नगेशिया ने बाइक की चोरी की थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे धर दबोचा और जेल भेज दिया।
Read more:गुमला, चतरा, हजारीबाग समेत कई जिलों के एसपी बदले, जानिये कौन कहां गये
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो






