Bokaro : डिक्की तोड़ पैसे उड़ा लेने में माहिर कोढ़ा गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा है। इनके चोरी करने के तौर, तरीके और अंदाज के बारे जब पुलिस जानी तो दंग रह गयी। बाइक पंचर करना, खुजली पाउडर का इस्तेमाल कर चोरी करना इनकी फितरत। बैंक से पैसा निकाल कर जाने वालों की रेकी कर उन्हें अपना शिकार बनाते थे। गिरफ्तार अमर कुमार नट बिहार के कटिहार का रहने वाला है। वहीं विपुल गोवाला बंगाल के जलपाईगुड़ी का निवासी है।
बीते तीन अगस्त को एक बूढ़े शख्स की बाइक की डिक्की से इन चोरों ने एक लाख आठ हजार रुपये उड़ा लिये थे। पीड़ित ने चास के मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जांच में जुटी पुलिस को भनक लगी कि चोरी के दोनों आरोपी धनबाद के बरवाअड्डा में है। एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने जाल बिछाया और लाव-लश्कर के साथ पहुंच दोनों को दबोच लिया। दोनों के पास से चोरी के 91 हजार 6 सौ रुपये मिले। इसके अलावा सात मोबाइल फोन, दो फर्जी आधार कार्ड और वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल चोरी की काले रंग की पल्सर बाइक को भी जब्त कर लिया गया। सुनें क्या बोले एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह…
Read more:SSC CGL परीक्षा की तिथि जारी, जानें कब होंगे एग्जाम
Read more:MS Dhoni को ट्विटर पर फिर से मिला ब्लू टिक…
Read more:मौत बनकर सड़क पर दौड़ी बोलेरो, 6 महिलाओं को रौंदा
Read more:करंट की चपेट में आई बच्ची, मौके पर तोड़ा दम
Read more:ममता ने PM को लिखा पत्र, वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग
Read more:गुमला, चतरा, हजारीबाग समेत कई जिलों के एसपी बदले, जानिये कौन कहां गये
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो






