kohramlive desk : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पोर्नोग्राफी मामले में उनके खिलाफ उनकी कंपनी विआन के चार पूर्व कर्मचारियों ने बयान दे दिया है। इस मामले में अब एक बड़ा मोड़ सामने आ गया है। इससे नया खुलासा हुआ है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो क्राइम ब्रांच के मुताबिक राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ा सबूत हाथ लग गया है। उनकी कंपनी में काम करने वाले 4 कर्मचारियों ने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपने स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिए हैं।
चार्टर्ड अकाउंटेंट ने दिया राज कुंद्रा के खिलाफ बयान
पहला गवाह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। गवाह ने बैंलेंस शीट से जुड़ी हुई सारी जानकारियां साझा कर दी हैं। मनी ट्रान्जेक्शन्स की कई सारी डिटेल्स अब धीरे-धीरे कर के सामने आ रही हैं। देश के बाहर रुपयों का लेन-देन, रिवेन्यू और पैसों से जुड़ी सारी डिटेल्स सामने आ गई हैं। दो गवाह टेक्निकल फील्ड के हैं। इन दोनों ने पुलिस को कंपनी के टेक्निकल सपोर्ट, एप की मेंटेनेंस, डाटा डिलीट और अन्य टेक्निकल इशूज की जानकारी दे दी है।
कामकाज के बारे में कई जानकारियां
मुंबई पुलिस की मानें तो सभी गवाहों ने राज कुंद्रा के काम-काज के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां दे दी हैं। इस केस में बहुत अहम कामियाबी पुलिस के हाथ लगी है. कोर्ट में ये एविडेंस राज कुंद्रा के पक्ष को कमजोर करते नजर आएंगे जो एक बड़ी मुश्किल राज कुंद्रा के लिए खड़ी कर सकता है.
Read more:मौत बनकर सड़क पर दौड़ी बोलेरो, 6 महिलाओं को रौंदा
Read more:करंट की चपेट में आई बच्ची, मौके पर तोड़ा दम
Read more:ममता ने PM को लिखा पत्र, वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग
Read more:गुमला, चतरा, हजारीबाग समेत कई जिलों के एसपी बदले, जानिये कौन कहां गये
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो






