DELHI: आपके खाने का ऑर्डर अब बिजली की तेजी से आपके यहां पहुंचेगा। जी हां यह सच है, Reliance BP मोबिलिटी लिमिटेड और फूड डिलिवरी एप स्वीगी ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें कहा गया है कि खाने की डिलिवरी करने वाले स्वीगी के वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक किया जाएगा। मतलब भविष्य में स्वीगी के डिलिवरी टू-व्हीलर वाहन, बैटरी ऑपरेटिड इलेक्ट्रॉनिक वाहन में बदल जाएंगे। जाहिर है जब स्वीगी के लाखों ऑर्डर लेने वाले डिलिवरी वाहन इलेक्ट्रॉनिक हो जाएंगे तो उसके लिए बैटरी स्वापिंग स्टेशन यानी बैटरी बदलने वाले स्टेशन्स की जरूरत होगी, जिसे रिलायंस बीपी मोबिलिटी अपने बैटरी स्वैप स्टेशन से पूरा करेगा।
उद्योग जगत के दो प्रमुख खिलाड़ियों के बीच इस साझेदारी का उद्देश्य एक नए बिजनेस मॉडल के माध्यम से डिलिवरी वाहनों के बेड़े को वातावरण के अनुकुल और किफायती बनाना है। स्विगी की सहायता से विभिन्न स्थानों पर जियो-बीपी बैटरी स्वैपिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। स्विगी डिलीवरी पार्टनर्स और स्विगी स्टाफ को रिलायंस बीपी मोबिलिटी बैटरी स्वैपिंग से संबंधित तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण देगा।
रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश सी मेहता ने कहा, “भारत सरकार के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विजन का आरबीएमएल सपोर्ट करता है। हम एक मजबूत और टिकाऊ बुनियादी ढांचा स्थापित कर रहे हैं जिसमें ईवी चार्जिंग हब और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन शामिल हैं। हमें विश्वास है कि स्विगी और उनके डिलीवरी पार्टनर हमारे बैटरी स्वैप स्टेशनों के व्यापक नेटवर्क से लाभान्वित होंगे।“
स्विगी के सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, ” स्विगी का बेड़े के डिलिवरी वाहन प्रतिदिन औसतन 80- 100 किमी की यात्रा करते हैं और लाखों ऑर्डर डिलिवर करते हैं। हम पर्यावरणीय पड़ने वाले इसके प्रभाव के प्रति जागरूक हैं और इसके लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलाव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका न केवल पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा बल्कि हमारे डिलिवरी पार्टनर्स की भी कमाई बढ़ेगी।” अगले 5 वर्षों में जियो बीपी ने हजारों बैटरी स्वैप स्टेशनों का एक नेटवर्क स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
Read more:राजधानी को ट्रैफिक जाम से मुक्त बनाने की कवायद शुरू
Read more:Tokyo 2020: कुश्ती में रवि कुमार ने जीता सिल्वर मेडल, गोल्ड पर नहीं लगा दांव
Read more:कार का शीशा तोड़ ऐसे ले उड़े 2.50 लाख, वारदात CCTV में कैद
Read more:वकील पापा के मारे जाने पर बिटिया का प्रण, मरते दम तक लड़ूंगी, छोड़ूंगी नहीं… देखें वीडियो
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:IIT का छात्र बना लूटेरा, देखें वीडियो…
Read more:अल्ताफ को अंतिम गोली किसने और कैसे मारी, देखें…
Read more:रास्ते के धूल को बना लेती थी लड़कियां एक चुटकी सिंदूर…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:Tokyo Olympics :मैच हारीं, दिल जीता…दिलेर की तरह खेलीं भारतीय छोरियां
Read more:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुला राज, इस वजह से हुई थी जज उत्तम आनंद की मौत












