गर्मियों में घर में क्यों बढ़ जाती हैं चींटियां? बड़ी वजहें, जानें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : घर के अंदर कभी-कभार चींटियां दिखना सामान्य बात है, लेकिन अगर वे बार-बार नजर आने लगें, कतार बनाकर चलें या कई कमरों में एक साथ दिखाई दें, तो यह सिर्फ संयोग नहीं होता। यह संकेत हो सकता है कि चींटियों को घर के अंदर खाना, पानी और सुरक्षित जगह मिल गई है। गर्मियों के मौसम में चींटियों की गतिविधियां तेजी से बढ़ जाती हैं। इसके पीछे कई वैज्ञानिक और पर्यावरणीय कारण होते हैं।

खाने की तलाश में घर तक पहुंचती हैं चींटियां

  • चींटियां खाने की तलाश में लगातार घूमती रहती हैं।
  • किसी एक चींटी को अगर खाना मिल जाता है, खासकर चीनी या चिकनाई वाली चीजें, तो वह फेरोमोन जैसी गंध छोड़ती है।
  • यह गंध दूसरी चींटियों के लिये रास्ते का काम करती है।
  • दूसरी चींटियां अपने एंटीना से इस गंध को महसूस कर उसी जगह पहुंच जाती हैं।
  • इसके बाद अचानक बड़ी संख्या में चींटियां वहां दिखाई देने लगती हैं।

बारिश और बाढ़ के कारण भी घरों में घुसती हैं चींटियां

  • मौसम की खराब स्थिति भी चींटियों की गतिविधि बढ़ा देती है।
  • भारी बारिश या बाढ़ से जमीन के नीचे बने घोंसलों में पानी भर जाता है।
  • ऐसी स्थिति में चींटियां सूखी और सुरक्षित जगह तलाशती हैं।
  • इसी वजह से वे घरों के अंदर आने लगती हैं।
  • गर्मी और सूखे में पानी की तलाश करती हैं चींटियां
  • गर्म और सूखे मौसम में चींटियों को नमी की ज्यादा जरूरत होती है।

घर की किन जगहों पर ज्यादा दिखती हैं चींटियां?

  • सिंक और पाइप के आसपास
  • बाथरूम और शावर एरिया
  • टॉयलेट के पास
  • पालतू जानवरों के पानी के बर्तन
  • रेफ्रिजरेटर की कंडेंसेशन ट्रे
  • इन जगहों पर लगातार नमी मिलने के कारण चींटियां ज्यादा सक्रिय रहती हैं।

उड़ने वाली चींटियां क्या संकेत देती हैं?

  • अगर घर में पंखों वाली चींटियां दिखाई दें, तो यह सामान्य बात नहीं हो सकती।
  • इसका क्या मतलब यह है कि यह चींटियों की ‘शादी के लिये उड़ान’ यानी प्रजनन प्रक्रिया का हिस्सा होता है।
  • नर और रानी चींटियां नई कॉलोनी बनाने के लिये झुंड में उड़ती हैं।
  • घर के अंदर ऐसी चींटियां दिखना इस बात का संकेत हो सकता है कि आसपास या घर के भीतर घोंसला मौजूद है।

घर क्यों बन जाता है चींटियों के लिए सुरक्षित ठिकाना?

  • चींटियां सुरक्षित और छिपी जगहों पर घोंसला बनाना पसंद करती हैं।
  • ये चीटियां दीवारों के खोखले हिस्सों में घोंसला बना सकती हैं।
  • फर्श के नीचे।
  • नमी से खराब लकड़ी के अंदर।
  • खासतौर पर बड़ी चींटियां ऐसी जगहों को ज्यादा पसंद करती हैं।

कंस्ट्रक्शन और मिट्टी की खुदाई भी बन सकती है वजह

  • आसपास होने वाले निर्माण कार्य भी चींटियों को घरों की ओर धकेल सकते हैं।
  • मिट्टी में खुदाई या लैंडस्केपिंग से बाहर की कॉलोनियां प्रभावित होती हैं।
  • इससे चींटियां नई सुरक्षित जगह की तलाश में घरों में आने लगती हैं।

गर्मियों में क्यों बढ़ जाती है चींटियों की समस्या?

  • गर्मी के मौसम में घरों का वातावरण चींटियों के लिये ज्यादा अनुकूल हो जाता है।
  • किचन, जहां खाने के कण बिखरे रहते हैं
  • बाथरूम और लॉन्ड्री रूम
  • बेसमेंट और नमी वाली जगहें
  • इन जगहों पर ठंडक और पानी मिलने के कारण चींटियां तेजी से जमा होने लगती हैं।

 

इसे भी पढ़े :ओरमांझी में श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग ने बांधा समां…

इसे भी पढ़े :BAU में खरीफ कर्मशाला शुरू, सूखे से निपटने की तैयारियों पर जोर…

इसे भी पढ़े :अभिनेता की सड़क हादसे में मौ’त, दोस्त की भी गई जा’न…

इसे भी पढ़े :CM शुभेंदु अधिकारी पर दिखा योगी आदित्यनाथ का असर…

इसे भी पढ़े :चतरा में पिता की ह’त्या, पत्नी और साले पर भी शक…

इसे भी पढ़ें : रांची में झमाझम बारिश शुरू, अगले 5 रोज कहां-कहां अलर्ट… जानें

इसे भी पढ़ें : जिंदा लड़की की निकाली गई अ’र्थी, जानें क्यों…

इसे भी पढ़ें : घर और दुकान से चूहों को भगाने का जर्बदस्त तरीका, जानें…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग ने बांधा समां…

इसे भी पढ़ें : CM शुभेंदु अधिकारी पर दिखा योगी आदित्यनाथ का असर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कारकेड छोड़ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे तीन मंत्री… देखें

Bihar : बिहार के हाजीपुर में सरकार के तीन...

रांची और टाटा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें कब से…

Ranchi : दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत...

बिहार कैबिनेट के बड़े ऐलान… जानें

Bihar : बिहार में बुधवार को हुई सम्राट चौधरी...

रांची में आंधी-बारिश, 15 मई को ऑरेंज अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट ले ली...

घर-दुकानों के बाहर क्यों टांगा जाता है नींबू-मिर्च? जानें…

Kohramlive : भारत में सदियों से घरों, दुकानों और...