Ranchi : झारखंड में मौसम ने फिर करवट ली है। सुबह और दोपहर तक तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। आंधी, बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने 17 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मध्य प्रदेश और हिमालय की तरफ से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिख रहा है। इसी वजह से दिन में गर्मी और शाम के समय तेज हवाओं के साथ बारिश का पैटर्न बन रहा है।
आज इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
- रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की संभावना
- बादल गरजने, वज्रपात और बारिश का अनुमान
- इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
- पलामू और गढ़वा को छोड़कर बाकी जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश के आसार
- इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी
13 मई को इन जिलों में अलर्ट
- रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर और दुमका में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी
- मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना
- इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
14 मई को यहां संभावना
- गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी जिलों में मौसम बदलने के संकेत
- दोपहर बाद बादल छाने, तेज हवा और बारिश की संभावना
- वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी
15 मई को
- पूरे झारखंड में मौसम बिगड़ने की संभावना
- राज्यभर में आंधी, बारिश और मेघ गर्जन को लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग की सलाह
- आंधी और वज्रपात के दौरान खुले मैदान में न रहें
- पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाकर रखें
- किसान और खुले में काम करने वाले लोग मौसम अपडेट पर नजर रखें
इसे भी पढ़े :CM शुभेंदु अधिकारी पर दिखा योगी आदित्यनाथ का असर…
इसे भी पढ़े :BAU में खरीफ कर्मशाला शुरू, सूखे से निपटने की तैयारियों पर जोर…
इसे भी पढ़े :अभिनेता की सड़क हादसे में मौ’त, दोस्त की भी गई जा’न…
इसे भी पढ़े :चतरा में पिता की ह’त्या, पत्नी और साले पर भी शक…
इसे भी पढ़े :झारखंड में डिजिटल पर्यटन प्रचार को मिलेगी नई दिशा…
इसे भी पढ़ें : जिंदा लड़की की निकाली गई अ’र्थी, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें : घर और दुकान से चूहों को भगाने का जर्बदस्त तरीका, जानें…
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में घर में क्यों बढ़ जाती हैं चींटियां? बड़ी वजहें, जानें…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग ने बांधा समां…
इसे भी पढ़ें : CM शुभेंदु अधिकारी पर दिखा योगी आदित्यनाथ का असर…







