Kohramlive : घर या दुकानों में चूहों की बढ़ती संख्या कई बार बड़ी परेशानी बन जाती है। रसोई से लेकर लिविंग रूम तक चूहे सामान खराब करने के साथ गंदगी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ाते हैं। कई लोग बाजार में मिलने वाले उत्पाद और जाल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या बनी रहती है। ऐसे में चूहों को बिना नुकसान पहुंचाये दूर रखने के लिये नेचुरल और घरेलू उपाय कारगर माने जाते हैं।
बेकिंग सोडा और पुदीने के तेल का इस्तेमाल
- बेकिंग सोडा और पुदीने का तेल चूहों को दूर भगाने में मदद कर सकते हैं।
- एक कप मैदा लें।
- उसमें बेकिंग सोडा और पुदीने का तेल मिलायें।
- मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर उन जगहों पर रखें जहां से चूहे आते हैं।
- इसकी गंध और मिश्रण चूहों को दूर रखने में मदद कर सकता है।
पुदीने का तेल चूहों को करता है परेशान
- पुदीने की तेज गंध चूहों को पसंद नहीं आती।
- एक कपड़े पर थोड़ा पुदीने का तेल लगायें।
- इसे उन जगहों पर रखें जहां चूहे अक्सर दिखाई देते हैं।
- हर 2-3 दिन में कपड़ा बदलते रहें।
- वहीं, लौंग, मिर्च पाउडर को भी चूहों के आने-जाने वाली जगहों पर छिड़का जा सकता है।
रिसर्च में क्या सामने आया?
2012 में इंटरनेशनल जर्नल ऑफ पेस्ट कंट्रोल एंड मैनेजमेंट में प्रकाशित एक अध्ययन में पुदीने के तेल को चूहों को भगाने में प्रभावी बताया गया।
नेफथलीन की गोलियां भी हो सकती हैं असरदार
नेफथलीन की गोलियां लंबे समय से चूहों को भगाने के लिये इस्तेमाल की जाती रही हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल
- गोलियों को सीधे उन जगहों पर रखें जहां चूहे घूमते हैं।
- इसकी गंध से चूहे दूर रहने लगते हैं।
- लहसुन की तेज गंध चूहों को परेशान कर सकती है।
- पिसे हुये लहसुन को पानी में मिलायें।
- मिश्रण को बोतल में भरकर कोनों और चूहों वाली जगहों पर छिड़कें।
मेथी के पत्ते भी हो सकते हैं कारगर
- मेथी के पत्तों की तेज गंध कीड़े-मकोड़ों और चूहों को दूर रखने में मदद कर सकती है।
- मेथी के पत्तों को उन जगहों पर रखें जहां चूहे आते हैं।
- पत्तों का रस त्वचा या आंखों में न लगे, इसका ध्यान रखें।
आलू के चिप्स का भी किया जाता है इस्तेमाल
- कुछ लोग चूहों को आकर्षित करने के लिए आलू के चिप्स का इस्तेमाल भी करते हैं।
- चूहों के आने-जाने वाली जगहों पर चिप्स बिखेर दें।
- इनमें मीठी चीज मिलाने से चूहे जल्दी आकर्षित हो सकते हैं।
- घर में साफ-सफाई बनाए रखना, खाने की चीजों को ढककर रखना और नमी कम करना चूहों की समस्या को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
Disclaimer : इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी और घरेलू उपायों पर आधारित है। किसी भी तरीके को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ या प्रोफेशनल की सलाह लेना उचित रहेगा।
इसे भी पढ़े :ओरमांझी में श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग ने बांधा समां…
इसे भी पढ़े :CM शुभेंदु अधिकारी पर दिखा योगी आदित्यनाथ का असर…
इसे भी पढ़े :चतरा में पिता की ह’त्या, पत्नी और साले पर भी शक…
इसे भी पढ़े :अभिनेता की सड़क हादसे में मौ’त, दोस्त की भी गई जा’न…
इसे भी पढ़े :झारखंड में डिजिटल पर्यटन प्रचार को मिलेगी नई दिशा…
इसे भी पढ़ें : रांची में झमाझम बारिश शुरू, अगले 5 रोज कहां-कहां अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : जिंदा लड़की की निकाली गई अ’र्थी, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में घर में क्यों बढ़ जाती हैं चींटियां? बड़ी वजहें, जानें…
इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग ने बांधा समां…
इसे भी पढ़ें : CM शुभेंदु अधिकारी पर दिखा योगी आदित्यनाथ का असर…







