Ranchi(Kuldeep/Kavita) : रांची से सटे ओरमांझी के प्राचीन महावीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्री राम कथा और राम जन्मोत्सव प्रसंग के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने आरती कर की। रामटहल चौधरी ने कहा कि ओरमांझी धार्मिक मामलों में हमेशा आगे रहता है। कथा सुनकर लोगों को अपने जीवन में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। कथा के माध्यम से मनुष्य को जीवन जीने की सीख मिलती है।
कथा के दौरान खास आकर्षण
- अयोध्या नगरी से आये कथा व्यास आचार्य वत्स जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्म प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डाला।
- श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई।
- कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये।
- कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर राम जन्म की खुशियां मनाईं।
- श्रद्धालु तालियां बजाकर भक्ति में झूमते नजर आये।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना
धार्मिक अनुष्ठान में कई आचार्यों ने विधि-विधान पूर्वक पूजा संपन्न कराई। पूर्व आचार्य सत्यम जी, कमलेश शास्त्री, राजेश शास्त्री, रौशन शास्त्री, आचार्य नीरज पांडेय पूजा में शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र रामनाम और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। कार्यक्रम में कई सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्य रूप से पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा पूर्व महामंत्री अमरनाथ चौधरी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मेहता, पूजा समिति संयोजक सत्यनारायण तिवारी, पूर्व उपप्रमुख जयगोविंद साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, शशि मेहता, अजित महतो, रुपेश साहू, संतोष कुशवाहा, श्याम किशोर महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे। धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक दिलीप मेहता, सत्यनारायण तिवारी, अध्यक्ष आनंद मेहता, सचिव पंकज महतो, कोषाध्यक्ष मोनू कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी निखिल महतो शाह, मीडिया प्रभारी शुभम मेहता सहित गांव की महिलाओं और ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।
ओरमांझी में श्री राम जन्मोत्सव प्रसंग ने बांधा समां…#ormanjhi #ranchi pic.twitter.com/931sQIHLfF
— KohramLive (@KohramLive) May 11, 2026
इसे भी पढ़ें : CM शुभेंदु अधिकारी पर दिखा योगी आदित्यनाथ का असर…
इसे भी पढ़ें : BAU में खरीफ कर्मशाला शुरू, सूखे से निपटने की तैयारियों पर जोर…
इसे भी पढ़ें : अभिनेता की सड़क हादसे में मौ’त, दोस्त की भी गई जा’न…
इसे भी पढ़ें : चतरा में पिता की ह’त्या, पत्नी और साले पर भी शक…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में डिजिटल पर्यटन प्रचार को मिलेगी नई दिशा…







