spot_img

CM शुभेंदु अधिकारी पर दिखा योगी आदित्यनाथ का असर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी एक बार फिर यूपी के CM योगी आदित्यनाथ से प्रभावित नजर आये। प्रशासनिक समीक्षा बैठक से सामने आई तस्वीरों के बाद राजनीतिक गलियारों में दोनों नेताओं की केमिस्ट्री और शैली को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

प्रशासनिक बैठक में दिखा ‘भगवा तौलिया’

  • शुभेंदु अधिकारी की बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
  • CM शुभेंदु अधिकारी ने X पर प्रशासनिक समीक्षा बैठक की तस्वीरें साझा कीं।
  • बैठक नबन्ना में आयोजित की गई थी।
  • तस्वीरों में शुभेंदु अधिकारी जिस कुर्सी पर बैठे थे, उस पर भगवा तौलिया बिछा नजर आया।
  • इसे योगी आदित्यनाथ की शैली से जोड़कर देखा जा रहा है।
  • यूपी के CM योगी आदित्यनाथ भी अपनी कुर्सी पर भगवा तौलिया इस्तेमाल करते हैं।

कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक स्थिति की समीक्षा

  • बैठक में राज्य की सुरक्षा और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की गई।
  • बैठक में मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला, गृह सचिव संघमित्रा घोष, डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता और कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद मौजूद रहे।
  • CM ने कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक स्थिति की समीक्षा की।
  • शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में हर नागरिक की सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
  • उन्होंने पारदर्शी और कुशल शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखी नजदीकी

  • दोनों नेताओं के बीच करीबी पहले भी चर्चा में रह चुकी है।
  • कोलकाता में हुये शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ और शुभेंदु अधिकारी के बीच खास तालमेल देखने को मिला था।
  • CM योगी आदित्यनाथ ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुये भगवा स्कार्फ पहनाया था।
  • शुभेंदु अधिकारी ने समारोह में पारंपरिक बंगाली धोती और भगवा कुर्ता पहन रखा था।

News Article Hero Image

इसे भी पढ़ें : BAU में खरीफ कर्मशाला शुरू, सूखे से निपटने की तैयारियों पर जोर…

इसे भी पढ़ें : अभिनेता की सड़क हादसे में मौ’त, दोस्त की भी गई जा’न…

इसे भी पढ़ें : चतरा में पिता की ह’त्या, पत्नी और साले पर भी शक…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में डिजिटल पर्यटन प्रचार को मिलेगी नई दिशा…

इसे भी पढ़ें : डकैती कांडः जमीन में गाड़े गये सोना-चांदी के 134 जेवर मिले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...