spot_img
spot_img
spot_img

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल यानी 20 जून को कुछ घंटों के लिये बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस और लाइन मरम्मत कार्य के कारण विभिन्न फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी जायेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली कटौती को देखते हुये जरूरी घरेलू और व्यावसायिक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

2 घंटे बंद रहेगी बिजली

बिजली विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओल्ड टाटीसिलवे, गोंदलीपोखर, प्लांडू, कोचाटोली, विकास, कुचू, चाईबगान और रामपुर (सिल्ली) फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान लाइन मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार का कार्य किया जायेगा। वहीं शहर के हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में एलटी लाइन से संबंधित कार्य के कारण दिन के 11 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसका असर ग्वालाटोली, कुर्बान चौक, बड़ी मस्जिद, एलएफ रोड, जीटी रोड, गुरुनानक स्कूल, नाला रोड और लोअर पीपी कंपाउंड सहित आसपास के क्षेत्रों पर पड़ेगा। बिजली विभाग ने कहा है कि यह कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये किया जा रहा है। मरम्मत और मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी।

इसे भी पढ़ें : एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

इसे भी पढ़ें : मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें

इसे भी पढ़ें : ‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

इसे भी पढ़ें : पहली नजर का प्यार, हकीकत या केवल एहसास? क्या कहता है विज्ञान… जानें

इसे भी पढ़ें : कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...