spot_img
spot_img
spot_img

मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय घरों में मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। सुबह की आरती हो या शाम की प्रार्थना, घर का मंदिर परिवार को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का काम करता है। लेकिन आज के दौर में छोटे फ्लैट और सीमित जगह वाले घरों में अक्सर मंदिर और बैठक या भोजन की जगह एक ही कमरे में होती है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर मंदिर वाले कमरे में खाना खाना उचित है या नहीं? क्या इससे पूजा स्थल की पवित्रता प्रभावित होती है? आइये जानते हैं धर्म और वास्तु की मान्यताओं के अनुसार इसका जवाब।

क्या मंदिर के कमरे में भोजन करना गलत है?

सनातन परंपरा में घर के मंदिर को स्वच्छ, शांत और पवित्र बनाये रखने पर विशेष जोर दिया गया है। माना जाता है कि जहां ईश्वर का वास हो, वहां सकारात्मकता और सात्विकता बनी रहनी चाहिये। हालांकि धार्मिक मान्यताओं में ऐसा कोई स्पष्ट निषेध नहीं मिलता कि मंदिर वाले कमरे में भोजन करना पूरी तरह वर्जित है। विद्वानों और धर्माचार्यों का मानना है कि पवित्रता केवल स्थान से नहीं, बल्कि वहां रहने वाले लोगों के व्यवहार, श्रद्धा और साफ-सफाई से भी तय होती है। यदि घर छोटा है और अलग पूजा कक्ष की व्यवस्था संभव नहीं है, तो उसी कमरे में भोजन करना गलत नहीं माना जाता, बशर्ते वहां स्वच्छता और सम्मान का ध्यान रखा जाये।

वास्तु शास्त्र क्या कहता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार मंदिर घर के शांत और सकारात्मक हिस्से में होना चाहिये। पूजा स्थल ऐसी जगह होना चाहिये जहां अनावश्यक शोर-शराबा न हो और वातावरण शांत बना रहे।वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि मंदिर को स्नानघर, शौचालय या अत्यधिक शोर वाले स्थानों के पास नहीं बनाना चाहिये। हालांकि वास्तु में कहीं भी यह नहीं कहा गया है कि मंदिर वाले कमरे में भोजन करना निषिद्ध है। हां, पूजा स्थल और भोजन करने की जगह के बीच उचित दूरी बनाये रखने की सलाह जरूर दी जाती है।

छोटे घरों में कैसे रखें संतुलन?

आज शहरों में लाखों परिवार ऐसे हैं, जहां जगह की कमी के कारण पूजा और रहने की जगह एक ही कमरे में होती है। ऐसे में कुछ छोटे उपाय अपनाकर धार्मिक मर्यादा और सुविधा दोनों को संतुलित रखा जा सकता है। अपनायें ये आसान उपाय…

● मंदिर को दीवार पर थोड़ी ऊंचाई पर स्थापित करें।
● पूजा के बाद मंदिर को साफ-सुथरा रखें।
● आवश्यकता हो तो मंदिर के सामने हल्का पर्दा लगा सकते हैं।
● भोजन करते समय सीधे मंदिर के सामने बैठने से बचें।
● भोजन के बाद आसपास की सफाई अवश्य करें।
● पूजा स्थल के पास जूते-चप्पल या गंदे बर्तन न रखें।

इसे भी पढ़ें : ‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

इसे भी पढ़ें : पहली नजर का प्यार, हकीकत या केवल एहसास? क्या कहता है विज्ञान… जानें

इसे भी पढ़ें : कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

इसे भी पढ़ें : नदी में नहाने निकलीं, फिर नहीं लौटीं 2 सहेलियां, परिजनों की बढ़ी बेचैनी…

इसे भी पढ़ें : कभी दहाड़ते थे बाघ, अब इंतजार में है जंगल के राजा!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...