spot_img
spot_img
spot_img

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची से सटे तमाड़ प्रखंड मुख्यालय की सड़कों की हकीकत उजागर कर दी है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद रायडीह-तमाड़ प्रखंड मुख्यालय पथ पानी से लबालब भर गया। सड़क पर जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन की बारिश में ही सड़क की ऐसी हालत हो गई है, वहीं, अभी पूरा बरसात का मौसम बाकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

इसी सड़क से गुजरते हैं हजारों लोग

यह सड़क तमाड़ प्रखंड की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में गिनी जाती है। इसी मार्ग से प्रखंड सचिवालय, मानव संसाधन केंद्र, कृषि तकनीकी केंद्र, लैम्पस कार्यालय, आवासीय बालिका विद्यालय, पावर हाउस, खाद्य आपूर्ति कार्यालय, बैंक, थाना, वन विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों तक पहुंचा जाता है। रोजाना हजारों लोगों और सैकड़ों वाहनों की आवाजाही इसी मार्ग से होती है। सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक इसी सड़क का उपयोग करते हैं।

बारिश ने खोल दी सड़क की पोल

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है, लेकिन इसकी मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई। बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी और उभरे गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। राहगीरों का कहना है कि कई स्थानों पर सड़क और तालाब में फर्क करना मुश्किल हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी मानसून की शुरुआत हुई है। यदि जल निकासी और सड़क मरम्मत की व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचना भी चुनौती बन सकता है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।

भाजपा ने साधा निशाना

सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह मुंडा और मंडल अध्यक्ष महावीर सोनी ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इस मार्ग ही नहीं, बल्कि तमाड़ प्रखंड की अधिकांश सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। यदि समय रहते मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आम नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन किया जायेगा।

 

इसे भी पढ़ें : मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें

इसे भी पढ़ें : ‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

इसे भी पढ़ें : पहली नजर का प्यार, हकीकत या केवल एहसास? क्या कहता है विज्ञान… जानें

इसे भी पढ़ें : कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

इसे भी पढ़ें : नदी में नहाने निकलीं, फिर नहीं लौटीं 2 सहेलियां, परिजनों की बढ़ी बेचैनी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...