spot_img
spot_img

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है,  “मम्मी… 100 रुपये भेज दो…” “पापा… OTP बता दीजिए…” लेकिन अब टीनएजर्स को छोटी-छोटी ऑनलाइन पेमेंट्स के लिये हर बार माता-पिता के पीछे भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm ने नया फीचर “Pocket Money” लॉन्च किया है, जिसके जरिये बच्चे बिना अपने बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट कर सकेंगे।

बच्चे करेंगे पेमेंट, लेकिन कंट्रोल रहेगा पेरेंट्स के पास

इस फीचर की सबसे खास बात यही है कि बच्चों को डिजिटल आजादी तो मिलेगी, लेकिन खर्च की पूरी कमान फिर भी माता-पिता के हाथ में रहेगी। अब बच्चे खुद मेट्रो टिकट बुक कर सकेंगे, स्नैक्स और फूड ऑर्डर कर सकेंगे, मोबाइल रिचार्ज कर पायेंगे, गेमिंग सब्सक्रिप्शन और ऑनलाइन शॉपिंग का पेमेंट कर सकेंगे और इसके लिये हर बार OTP मांगने की जरूरत नहीं होगी।

कैसे काम करेगा ‘Pocket Money’?

Paytm ऐप में माता-पिता अपने बच्चे को Family Member के तौर पर जोड़ सकेंगे। वेरिफिकेशन और खर्च की लिमिट सेट होने के बाद बच्चा अपने मोबाइल से सीधे UPI पेमेंट कर पायेगा। यह फीचर UPI Circle सिस्टम पर आधारित है। इसमें पेरेंट्स Primary User होंगे। बच्चा Secondary User के रूप में जुड़ेगा। पेमेंट का पैसा सीधे माता-पिता के बैंक अकाउंट से कटेगा, लेकिन पेमेंट बच्चे के फोन से हो जायेगा।

खर्च पर सख्त निगरानी भी

Paytm ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये कई लिमिट्स लगाई हैं—

  • एक बार में अधिकतम ₹5000 तक पेमेंट
  • महीने में कुल ₹15,000 तक खर्च
  • इंटरनेशनल पेमेंट और कैश विड्रॉल की अनुमति नहीं
  • शुरुआती 30 मिनट तक सिर्फ ₹500 की सीमा
  • पहले 24 घंटे में अधिकतम ₹5000 तक ट्रांजैक्शन

इसके अलावा डिवाइस लॉक सुरक्षा भी जरूरी होगी, ताकि कोई गलत इस्तेमाल न कर सके।

मम्मी-पापा के मोबाइल पर रहेगा पूरा हिसाब

इस फीचर में Parental Control Dashboard भी दिया गया है। इसकी मदद से माता-पिता हर खर्च को रियल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे। लिमिट बदल सकेंगे। एक्सेस रोक सकेंगे या पूरी अनुमति वापस ले सकेंगे, वहीं, “Spend Summary” टूल खर्च को अलग-अलग कैटेगरी में दिखायेगा, जिससे यह समझना आसान होगा कि पैसा कहां खर्च हो रहा है।

डिजिटल इंडिया का नया फैमिली ट्रेंड

Google Pay भी पहले इसी तरह का फीचर पेश कर चुका है। इससे साफ है कि भारत में Family-Linked Digital Payments तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। आज के दौर में बच्चे और टीनएजर्स तेजी से स्मार्टफोन और ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में फिनटेक कंपनियां अब कम उम्र से ही युवाओं को डिजिटल ट्रांजैक्शन की दुनिया से जोड़ना चाहती हैं। Paytm का यह नया फीचर उन परिवारों के लिये राहत बन सकता है, जहां बच्चे छोटी-छोटी ऑनलाइन पेमेंट्स के लिये हर बार माता-पिता पर निर्भर रहते थे।

इसे भी पढ़ें : हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

इसे भी पढ़ें : जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

इसे भी पढ़ें : जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…

इसे भी पढ़ें : जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

इसे भी पढ़ें : शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...