West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में अब जांच एजेंसी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। CBI ने बलिया के कथित शार्प शूटर राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। राजकुमार सिंह हरिद्वार से अपने परिवार के साथ लौट रहा था। लेकिन पहले से जाल बिछाये बैठी CBI ने उसे एक टोल प्लाजा के पास धर लिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास वह पकड़ा गया।
शुभेंदु अधिकारी के PA की हुई थी हत्या
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड ने पूरे बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुये जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंपी गई थी।
पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज
CBI अधिकारियों ने पकड़े गये शार्प शूटर से काफी देर तक पूछताछ की है। जांच एजेंसी को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से हत्या की साजिश और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं। CBI अब इस हत्याकांड के पीछे मौजूद पूरे नेटवर्क और संभावित साजिशकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…
इसे भी पढ़ें : जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…
इसे भी पढ़ें : जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…
इसे भी पढ़ें : शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड…






