CM हेमंत सोरेन बोले, पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे मजबूत ताकत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के होटल बी.एन.आर. चाणक्य में सोमवार की शाम एक अखबार का लोकार्पण हुआ, वहीं, पत्रकारिता की दुनिया में एक नई आवाज ने दस्तक दी। रोशनी से जगमगाते सभागार में जब नये समाचार-पत्र “The Guardian Chronicle” का अनावरण हुआ, तो खूब तालियों बजी। इस खास मौके पर मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने अखबार का विधिवत लोकार्पण किया और पूरी संपादकीय टीम, प्रबंधन एवं संस्थान से जुड़े सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

“अखबार सिर्फ खबर नहीं, समाज की आवाज होते हैं”

समारोह को संबोधित करते हुये CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अखबार समाज को जागरूक करने, संवाद स्थापित करने और सकारात्मक बदलाव लाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारिता की भूमिका बेहद अहम होती है, क्योंकि मीडिया ही आम जनता की आवाज को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का काम करती है। CM ने कहा कि आज के दौर में मीडिया की जिम्मेदारी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे समय में पत्रकारिता को सत्य, नैतिकता और जनहित के मूल्यों के साथ आगे बढ़ना चाहिये।

“नई सोच के साथ अलग पहचान बनायेगा अखबार”

The Guardian Chronicle की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह समाचार-पत्र निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के जरिये समाज में अपनी अलग पहचान बनायेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अखबार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुये समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भरोसे का मजबूत पुल बनेगा। लोकार्पण समारोह में राजनीतिक, शैक्षणिक और मीडिया जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इस अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, मुख्य संपादक अम्बरीश श्रीवास्तव, स्थानीय संपादक सोनाली दास और इग्नू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार समेत कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : गरजे SBI कर्मचारी, बोले, अब नहीं चलेगा…

इसे भी पढ़ें : 12 घंटे तक टावर पर लटका रहा युवक, नीचे पुलिस-पब्लिक परेशान…

इसे भी पढ़ें : लातेहार के बसिया ब्रिज पर अचानक मचा कोहराम…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू…

इसे भी पढ़ें : चलती ट्रेन की स्लीपर बोगी में युवती के श’व के छह टुकड़े देख…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...

जेवर दुकानदार बेचने लगा चाय-पकौड़ी, सुनी पड़ी दुकान…

Bihar : रोहतास की गलियों में इन दिनों एक...

जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को लोगों की नजरें...

शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...

सरकार का बड़ा एक्शन, लापरवाह अफसर सस्पेंड…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में वर्षों से...