spot_img

पुलिसवाले को लूटने वाले का क्या हुआ अंजाम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (RUPAM): राजधानी में 62 लाख रुपये के गहनों की चोरी और एक पुलिसकर्मी से लूटकांड का खुलासा रांची पुलिस ने कर लिया। मामले में पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 24 साल का रितेश वर्मा उर्फ लालू उर्फ राम सिंह उर्फ देवराज, 32 साल का अनुप ठाकुर, 25 साल का मो. साहिल अंसारी उर्फ शुभम गुप्ता, 23 साल का मो. अफरोज अंसारी और 19 साल का मो. अरमान अंसारी उर्फ मोदी शामिल है। पुलिस ने 800 ग्राम सोने के जेवर, 23 किलो चांदी के जेवर एक ऑक्सीजन गैस सिलिंडर, एक एलपीजी गैस सिलिंडर, एक गैस कटर, एक गैस कटर का पाइप एक मालवाहक गाड़ी और एक बाइक जब्त किया है।

यहां याद दिला दें कि बीते 11 जनवरी को डोरंडा काली मंदिर रोड स्थित न्यू सोनी ज्वेलर्स दुकान का शटर काट कर चोरी कर ली गई थी। चोरी हुए जेवरों की कीमत 62 लाख रुपये बताई गयी थी। वहीं 10 जनवरी को डीबडीह बाइपास के पास रात में करीब पौने दस बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी से पैसे लूट लिये थे। चाकू के बल पर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने सिटी एसपी सौरभ की देखरेख में छापेमारी दल का गठन किया। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की और नतीजा सामने है।

इन अपराधियों को धर दबोचने में डोरंडा थानेदार रमेश कुमार सिंह, केस आईओ सब इंस्पेक्टर श्रीकांत कुमार, एसआई सन्नी कुमार, कमल किशोर पांडेय, बिकु कुमार रजक, टेक्निकल सेल के शाह फैसल, सिपाही अजमत अंसारी, नारायण राय, बबलु कुमार और जितेश कुमार की सराहनीय भुमिका रही।

Read More : भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के मिलेंगी नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Read More : IED ब्लास्ट में SSB का एक जावन घायल

Read More : WhatsApp पर मिलेगी ग्रोसरी और रेस्टोरेंट की जानकारी, जानें कैसे

Read More : SSB के 4 जवानों की मौत, 9 अस्पताल में भर्ती… जानिये कैसे

Read More :  साहिबगंज की सड़कों पर उतर आये हजारों लोग, लालजी यादव के लिए कर गये ये मांग…

Read More :  अपनी चाहत पूरी करना चाहता था, धंस गया अपराध के दलदल में, देखें वीडियो..

Read More : चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख, देखें वीडियो

Read More : DGP एक्‍शन मोड में, तबाही शुरू, बिगड़ने लगा PLFI का अर्थतंत्र, देखें वीडियो

Read More : “बालू माफिया का काल बना था थानेदार लालजी यादव, निपटा डाला”, देखें क्‍या बोल गये भाई और पत्‍नी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...