spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

साहिबगंज की सड़कों पर उतर आये हजारों लोग, लालजी यादव के लिए कर गये ये मांग…

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : लालजी यादव अमर रहे और शहीद का दर्जा दो… के नारों से साहिबगंज गूंज उठा। हजारों लोग सड़क पर उतर आये। उनका गुस्सा उबाल पर था। घंटों सड़क जाम रखा। टायर जलाकर विरोध जताया। सबकी एक ही मां… निलंबित थानेदार लालजी यादव को शहीद का दर्जा दिया जाय और दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की जाये। गुरुवार को जैसे ही लालजी यादव की डेड बॉडी साहिबगंज पहुंची। वैसे ही हजारों लोग सड़क पर आ गये और नारेबाजी करने लगे। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हर कोई पलामू पुलिस को कोस रहा था।
वहीं लालजी के भाई संजीत का कहना है कि वह कभी सुसाइड नहीं कर सकता। यह मर्डर केस है। हमलोग री-पोस्‍टमार्टम रिम्‍स में कराना चाहते थे। वह भी नहीं हो सका। अगर होता तो सारा राज खुल जाता। माहौल ऐसा बनाया गया कि रिम्‍स में पोस्‍टमार्टम न हो सके। हमलोग मरते दम तक इस लड़ाई को लड़ेंगे और सच्‍चाई सामने लाकर ही दम लेंगे। चाहे जिस कोर्ट में जाना पड़े। दुनिया को अलविदा कह गये लालजी यादव के भाई संजीत को पलामू में हुये पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा नहीं। उनका इल्‍जाम है कि थानेदार लालजी यादव माफिया तंत्र खासकर बालू माफिया के लिए काल थे। वह लोगों को खटकने लगा था। कई दुश्‍मन बन गये थे। संजीत ने कहा कि अगर सच्‍चाई जानना हो तो पलामू की जनता से पूछें… लालजी ने उनके लिए क्‍या किया।
यहां याद दिला दें कि निलंबित थानेदार लालजी यादव की पलामू के पुलिस क्‍वार्टर में फंदे पर लटकी हालत में लाश मिली थी। पलामू डीआईजी राजकुमार लकड़ा का कहना है कि लालजी यादव रांची के बुढ़मू थाने के मालखाने का चार्ज देने रांची गया था। मालखाना से कुछ सामान मिसिंग थी, जिसके कारण वह बहुत तनाव में था। शायद इसी वजह से उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने कहा कि मालखाना में कुछ भी मिसिंग नहीं था। डीएसपी स्‍तर के एक अधिकारी से जांच कराई गई थी। जांच में कोई सामान मिसिंग नहीं मिला। थानेदार लालजी यादव निलंबन से दुखी होकर यह घातक कदम उठाया।
कोहरामलाइव के लिए राजेश सिंह की रिपोर्ट

इसे भी पढ़ें : मकर संक्रांति पर हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा स्नान पर रोक

इसे भी पढ़ें : Urfi Javed ने पैंट की बटन खोल करवाया …यूजर्स ने लिख दी ये बात…देखें…

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: