spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur) : चेहरा बदला-बदला सा, पर इनाम वही 25 लाख… एक बार फिर से खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप के खिलाफ पोस्‍टर वार शुरू किया है। इस बार चिपकाये गये पोस्‍टर की खासियत यह है कि दिनेश गोप का फोटो बदला-बदला सा है। इससे पहले भी दो दफे दिनेश गोप के फोटो के साथ पोस्‍टरबाजी की गई थी। तीनों बार जारी पोस्‍टर में सुप्रीमो का चेहरा बदला-बदला सा है। वैसे हर बार की तरह इस बार भी पुलिस का दावा है कि फोटो बिल्‍कुल सही है। जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को 25 लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा। वहीं सुप्रीमो दिनेश गोप पर एनआईए ने अलग से 5 लाख रुपये का इनाम रखा है। सुप्रीमो दिनेश गोप का दाहिना और बायां हाथ माने जाने वाले तिलकेश्‍वर गोप, अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा, अमित मुंडा उर्फ सुखराम गुडि़या, संतोष कंडुलना, मंगरा लुगुन और लाका पाहन का भी फोटो इनाम की राशि के साथ गांव-देहात, कस्‍बा और शहर की दीवारों पर पोस्‍टर चिपकाया जा रहा है। इसमें तिलकेश्‍वर पर 10 लाख और बाकी पर दो लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया गया है।
इधर एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी अनल दा उर्फ तुफान उर्फ प्रतिराम मांझी उर्फ रमेश, असीम मंडल उर्फ आका उर्फ तिमिर एवं 15 लाख के इनामी अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुक्‍का मुंडा, रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन मार्डी, दिलीप उर्फ संतोष उर्फ बासुदेव उर्फ बासुको तथा 5 लाख के इनामी प्रभात मुंडा उर्फ मुखिया और गुलशन सिंह मुंडा उर्फ गादी मुंडा उर्फ सुभाष मुंडा के बारे में भी पोस्‍टर वार शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़ें : अपनी चाहत पूरी करना चाहता था, धंस गया अपराध के दलदल में, देखें वीडियो..

इसे भी पढ़ें : मायके जा रही विवाहिता के साथ यह क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें : “मीटिंग हुआ तो सब सेटलमेंट हो गया, किसी को नहीं छोड़ेंगे…”

इसे भी पढ़ें : पुलिस के सामने पति को जिंदा जलाया, सुनें क्या बोली बेवा सपना…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...