spot_img

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं, सिर्फ खबर नहीं बनते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिये मिसाल बन जाते हैं। शनिवार को रामगढ़ के चितरपुर ने ऐसा ही एक दृश्य देखा, जिसने यह साबित कर दिया कि धर्म, जाति और त्योहार से ऊपर अगर कुछ है, तो वह है इंसानियत। शनिवार की सुबह दर्जी मोहल्ला मुहर्रम की अकीदत में डूबा हुआ था। ढोल-ताशों की गूंज, अखाड़े का जोश और ताजिया के साथ जुलूस सोनार मोहल्ला की ओर बढ़ रहा था। हर तरफ उत्साह था। लेकिन तभी एक दर्दनाक हादसे ने पूरे माहौल को बदल दिया। साउंड सिस्टम से लदा पिकअप वाहन जैसे ही एक ब्रेकर से गुजरा, केंदुआटांड़ निवासी गणेश कुमार अचानक DJ सेट की चपेट में आ गये। उनका बायां पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। देखते ही देखते खुशियों का शोर चीख-पुकार में बदल गया।

यहीं से शुरू हुई असली इबादत

घायल गणेश कुमार को तुरंत अस्पताल भेजा गया। लेकिन इसके बाद दर्जी मोहल्ला के लोगों ने जो फैसला लिया, उसने हर किसी का दिल जीत लिया। मोहल्ले से एक आवाज उठी, “जब हमारा एक भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, तब हम जुलूस कैसे निकाल सकते हैं?” बस, फिर क्या था। पूरे मुस्लिम समाज ने एकमत होकर न सिर्फ चल रहा जुलूस रोक दिया, बल्कि शाम को निकलने वाला अखाड़ा और जुलूस भी स्थगित करने का फैसला कर लिया। उस पल ढोल-ताशे खामोश हो गये, लेकिन इंसानियत की आवाज पूरे चितरपुर में गूंज उठी। दर्जी मोहल्ला ने अपने व्यवहार से बता दिया कि किसी भी त्योहार की सबसे बड़ी इबादत इंसान की जिंदगी होती है। वहीं, आज चितरपुर में मंदिर की घंटियां हों, मस्जिद की अजान हो या किसी घर की प्रार्थना, हर जगह एक ही दुआ सुनाई दे रही है, “हे भगवान, गणेश कुमार जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौट आयें।”

यही है असली रामगढ़, यही है हिंदुस्तान

आज जब छोटी-छोटी बातों पर समाज बंटने की खबरें सुर्खियां बनती हैं, ऐसे समय में चितरपुर ने प्रेम, भाईचारे और इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है, जिस पर पूरे रामगढ़ को गर्व हो सकता है। क्योंकि सच यही है, जब इंसानियत पुकारती है, तो ढोल-ताशे अपने आप थम जाते हैं। जब एक जिंदगी दांव पर हो, तो हर मजहब उसकी सलामती की दुआ बन जाता है और यही है इस मिट्टी की सबसे बड़ी खूबसूरती, यही है हमारा हिंदुस्तान।

इसे भी पढ़ें : वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

इसे भी पढ़ें : जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

इसे भी पढ़ें : चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

इसे भी पढ़ें : उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...