Kohramlive desk : इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) समय-समय पर यूजर्स के लिए नए फीचर्स लॉन्च करती रहती है, ताकि यूजर सीमलैस तरीके से वॉट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल कर सके। वॉट्सऐप ने अपने बिजनेस यूजर्स के अकाउंट के लिए एक नया फीचर लाया है। इस फीचर्स से वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स आस पास के होटल, खाने की जगह, रेस्टोरेंट, ग्रॉसरी और कपड़ों के स्टोर्स तक की जानकारी मिलेगी। इस फीचर का नाम कंपनी ने बिजनेस डायरेक्टरी रखा है।
बिजनेस डायरेक्टरी से यूजर्स लोकल बिजनेस को सर्च कर सकते हैं। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार बिजनेस डायरेक्टरी फीचर को सबसे पहले ब्राजील में स्पॉट किया गया था। इसे अब दूसरे यूजर्स के लिए भी जारी किया जा रहा है।
Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी होगा
वॉट्सऐप बिजनेस के एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए इस फीचर को जारी किया जा रहा है। आपको बता दें कि वॉट्सऐप बिजनेस पॉपुलर मैसेजिंग ऐप का अल्टरनेटिव है। ये ऐप प्लेटफॉर्म से बिजनेस करने वालों को टारगेट करता है।
क्या काम करेगा
वॉट्सऐप बिजनेस से आप ग्रीटिंग मैसेज जोड़ने के अलावा कैटेलॉग को लिस्ट कर सकते हैं। ये फीचर ज्यादा कस्टमर्स को इंगेज करने में मदद करता है। अब बात करते हैं इसमें बिजनेस डायरेक्टरी फीचर कैसे काम करता है।
रेस्टोरेंट, ग्रोसरी और दूसरी चीजों को खोजने का फिल्टर मिलेगा
इसके लिए वॉट्सऐप बिजनेस यूजर्स को ऐप के मेन स्क्रीन के टॉप पर मौजूद सर्च बटन को हिट करना होता है। यूजर्स के पास के बिजनेस जैसे रेस्टोरेंट, ग्रोसरी और दूसरी चीजों को खोजने का फिल्टर मिलेगा। बिजनेस डायरेक्टरी फीचर को लेकर माना जा रहा है कि इस फीचर को वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप के लिए भी रिलीज किया जा सकता है। ये फीचर उन लोगों के लिए काफी अच्छा है जो लोकल बिजनेस का पता करके उसके साथ कॉम्पिटिशन करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें : जानिए क्यों दी जाती है शैंपू से दो बार बाल धोने की सलाह
इसे भी पढ़ें : LIC की इस पॉलिसी में मिलेगा डबल फायदा, चेक करें डीटेल्स












