spot_img
spot_img

साप्ताहिक राशिफल (11-17 मई 2026): किस राशि पर बरसेगा भाग्य… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मई का यह सप्ताह ग्रहों की चाल से बनने वाला ऐसा दुर्लभ संयोग है, जो कई राशियों की किस्मत बदल सकता है। आकाश में ग्रहों का ऐसा महासंगम बन रहा है, जिससे राजयोगों की बरसात होने वाली है। इस सप्ताह मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे रूचक राजयोग बनेगा। फिर सूर्य के साथ मंगल की युति से मंगलादित्य राजयोग बनेगा। उधर शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर गुरु के साथ मिलकर गजलक्ष्मी राजयोग रचेंगे, जबकि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह सप्ताह कई राशियों के लिये तरक्की, धन लाभ और सम्मान लेकर आयेगा, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। आइये जानते हैं, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे संभलकर चलना होगा…

मेष: संभलकर चलने का समय

रूचक राजयोग का असर मेष राशि वालों पर मिश्रित रहेगा। कामकाज में जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। ऑफिस में विरोधी सक्रिय रहेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में विवाद की आशंका है। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। उपाय: हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

वृषभ: किस्मत के दरवाजे खुलेंगे

यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। रुका धन वापस मिल सकता है। कारोबार में जबरदस्त लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। परिवार और प्रेम जीवन में खुशियां लौटेंगी। उपाय: मां दुर्गा की पूजा कर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मिथुन: धन लाभ और नई नौकरी के योग

गजलक्ष्मी राजयोग मिथुन राशि वालों पर मेहरबान रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका पैसा मिलेगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नई और मनचाही नौकरी मिल सकती है। उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कर्क: भाग्य देगा पूरा साथ

कर्क राशि वालों की बड़ी परेशानियां इस सप्ताह खत्म हो सकती हैं। घर और बाहर दोनों जगह सहयोग मिलेगा। कारोबार पटरी पर लौटेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का माहौल बन सकता है। उपाय: भगवान शिव की पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह: कारोबार में चमकेगा सितारा

सिंह राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक मजबूती मिलेगी। नई कारोबारी डील फायदा दे सकती है। नौकरी में सीनियर खुश रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा और आनंद के योग हैं। उपाय: श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या: मनोकामनायें होंगी पूरी

कन्या राशि वालों को पद और प्रतिष्ठा दोनों मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। प्रेम संबंध विवाह तक पहुंच सकते हैं। उपाय: पहली रोटी गाय को खिलायें।

तुला: प्रमोशन और वेतन वृद्धि के संकेत

तुला राशि वालों के लिये यह सप्ताह सफलता का दरवाजा खोल सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। उपाय: शुक्रवार को कन्या को सफेद मिठाई खिलायें।

वृश्चिक: विरोधियों पर भारी पड़ेंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। रुके काम पूरे होंगे। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में खुशियां आयेंगी। उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु: राहत और अवसर दोनों मिलेंगे

धनु राशि वालों को इस सप्ताह नई संभावनाएं मिलेंगी। लंबी यात्रा लाभदायक साबित होगी। नौकरी में मेहनत रंग लायेगी। लेकिन कारोबार में जल्दबाजी से बचना होगा। उपाय: केसर का तिलक लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर: चुनौतियों के बीच उम्मीद

मकर राशि वालों को इस सप्ताह थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। करियर और परिवार दोनों में तनाव रह सकता है। धन निवेश सोच-समझकर करें। उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ: तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे

कुंभ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पदोन्नति और तबादले की इच्छा पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन: मेहनत का मिलेगा पूरा फल

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं। रुका पैसा वापस मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। उपाय: तुलसी सेवा और लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें।

इसे भी पढ़ें : आसमान से बरसी आफत, उजड़े खेत देख रो पड़े किसान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “BJP हमारी सबसे बड़ी दुश्मन” हार के बाद ममता और क्या बोली… जानें

इसे भी पढ़ें : निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर प्रशासन जागा… जानें

इसे भी पढ़ें : भक्तिरस में डूबा कुच्चू गांव… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : थार में घूम रहा था मोस्ट वांटेड, ऐसे धरा गया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...