spot_img

“BJP हमारी सबसे बड़ी दुश्मन” हार के बाद ममता और क्या बोली… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने अब BJP को सबसे बड़ा दुश्मन बताया। शनिवार को उन्होंने राज्य के सभी विपक्षी दलों, छात्र संगठनों और राष्ट्रीय पार्टियों से एक मंच पर आने की अपील की। ममता ने साफ शब्दों में मीडिया से कहा कि अब यह सोचने का समय नहीं है कि दुश्मन का दुश्मन दोस्त है, हमारी पहली और सबसे बड़ी दुश्मन BJP है। 293 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर सत्ता पर कब्जा जमा लिया, वहीं, TMC सत्ता से बाहर हो गई। हार के बाद पहली बार ममता इतने आक्रामक अंदाज में नजर आईं। उन्होंने नई BJP सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि बंगाल में बाहरी लोगों को लाकर अशांति फैलाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उनके कालीघाट स्थित आवास और अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई।

ममता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं के खिलाफ “बेलगाम आतंक” फैलाया जा रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि “हमने लड़ाई जीती थी, लेकिन हमें हारा हुआ महसूस कराया गया।” ममता बनर्जी ने यह भी खुलासा किया कि कई बड़े विपक्षी नेताओं ने उनसे संपर्क किया है। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल जैसे नाम शामिल हैं। उधर, बंगाल की हार के बाद INDIA ब्लॉक को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इस पूरी सियासी हलचल के बीच एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है शुभेंदु अधिकारी। नंदीग्राम आंदोलन से उभरे शुभेंदु कभी ममता के सबसे भरोसेमंद सिपाही माने जाते थे। लेकिन 2020 में उन्होंने पाला बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया और फिर वही नेता बंगाल में सत्ता परिवर्तन का सबसे बड़ा चेहरा बन गया।

 

इसे भी पढ़ें : निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर प्रशासन जागा… जानें

इसे भी पढ़ें : भक्तिरस में डूबा कुच्चू गांव… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : थार में घूम रहा था मोस्ट वांटेड, ऐसे धरा गया…

इसे भी पढ़ें : अनिल अंबानी के 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे…

इसे भी पढ़ें : जूता छुपाई नेग की हंसी बनी बेड़ियां, बिना दुल्हन लौट गई बारात…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...