spot_img

भक्तिरस में डूबा कुच्चू गांव… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के कुच्चू गांव शनिवार को भक्ति के रंग में डूब गया। चारों तरफ ढोल-नगाड़ों की थाप, शंखध्वनि और “जय मां जगदम्बा” के उद्घोष के बीच मां जगदम्बा मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा ने पूरे इलाके को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मौका था श्री श्री 1008 शिव शक्ति हनुमत प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित एक दिवसीय वार्षिक महोत्सव महायज्ञ का। कुच्चू स्थित मां जगदम्बा मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह रहा। कलश यात्रा में सैकड़ों महिलायें सिर पर कलश लिये भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ रही थीं। लाल-पीली चुनरियों और फूलों से सजे कलशों की कतार देखते ही बन रही थी। इस भव्य यात्रा में मुख्य यजमान के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुये। जयकारों के बीच पूरा काफिला नदी तट पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आचार्यों और पंडितों ने पूरे विधि-विधान से कलश पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलश स्थापना कर महायज्ञ आरंभ हुआ। भक्तों ने अपने गांव, प्रखंड, राज्य और देश की सुख-समृद्धि के लिये मां दुर्गा, भगवान महादेव और बजरंगबली से मंगलकामना की। दोपहर में आयोजित महाभंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। गांव से लेकर आसपास के इलाकों तक के लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। वहीं संध्या बेला में आयोजित भजन संध्या ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। इस सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : थार में घूम रहा था मोस्ट वांटेड, ऐसे धरा गया…

इसे भी पढ़ें : अनिल अंबानी के 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे…

इसे भी पढ़ें : जूता छुपाई नेग की हंसी बनी बेड़ियां, बिना दुल्हन लौट गई बारात…

इसे भी पढ़ें : जीजा की घिनौनी करतूत, कहीं का नहीं छोड़ा…

इसे भी पढ़ें : रांची में जमीन के लफड़े में फा’यरिंग, क्या बोली पुलिस… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...