spot_img

थार में घूम रहा था मोस्ट वांटेड, ऐसे धरा गया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Pakur : पाकुड़ के रामघाटी गांव के मनोज कुमार भगत के घर से लाखों की नगदी और जेवरात चुराने वाले शातिर चोर थार गाड़ी में घूमते वक्त धरा गये। चोरी की वारदात को गंभीरता से लिते हुये पाकुड़ पुलिस कप्तान के निर्देश पर गठित SIT ने मिले क्लू पर पाकुड़िया थाना क्षेत्र के खक्सा गांव के पास जाल बिछा दिया। जैसे ही पुलिस ने थार को रोकने का इशारा किया, गाड़ी से चार लोग कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुये भागने लगे। लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर एक बदमाश को धर दबोचा। पकड़ा गया बदमाश अपराध की दुनिया का पुराना खिलाड़ी निकला। गिरफ्तार अपराधी मिहिर ठाकुर उर्फ मिहिर नरसुन्दर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मुरारोई थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल दो जिंदा गोलियां और मोबाइल मिले। थार गाड़ी के अंदार से हाईड्रोलिक रॉड कटर, पेचकस, लोहे का पाइप, छोटे सबल जैसे औजार रखे मिले। पूछताछ में मिहिर टूट गया। उसकी निशानदेही पर रामघाटी चोरी कांड से जुड़े 51 हजार रुपये नगद और चोरी किये गये जेवरात में शामिल चांदी के तीन सिक्के भी बरामद कर लिये गये।  मिहिर ठाकुर पर झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग थानों में डकैती, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 22 मामले दर्ज हैं। पाकुड़, कोटालपोखर, रांगा, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा से लेकर मुरारोई और रामपुरहाट तक उसका नाम अपराध की फाइलों में दर्ज मिला। चोरी में शामिल फरार अन्य चोरों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें : अनिल अंबानी के 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे…

इसे भी पढ़ें : जूता छुपाई नेग की हंसी बनी बेड़ियां, बिना दुल्हन लौट गई बारात…

इसे भी पढ़ें : जीजा की घिनौनी करतूत, कहीं का नहीं छोड़ा…

इसे भी पढ़ें : रांची में जमीन के लफड़े में फा’यरिंग, क्या बोली पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ की जमीन के चक्कर में अपने ही बेटे का घोंट डाला गला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...