Ranchi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में खेतों में लहलहाते तरबूज-खरबूज किसानों के चेहरे पर मुस्कान बनकर चमक रहे थे। कहीं मंडी भेजने की तैयारी थी, तो कहीं व्यापारी गाड़ियां लेकर खेतों तक पहुंच चुके थे। लेकिन अचानक आसमान का मिजाज ऐसा बदला कि कुछ ही मिनटों में किसानों के सपने मिट्टी में मिल गये। तेज आंधी, कड़कती ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश से ओरमांझी प्रखंड के सैकड़ों एकड़ खेत तबाही के मंजर में बदल गये। तरबूज, खरबूज, टमाटर, गोभी, मिर्च और भिंडी की तैयार फसल खेतों में ही बर्बाद हो गई। कहीं पानी भर गया, तो कहीं तेज हवा और ओलों ने फसलों को चकनाचूर कर दिया। उकरीद के नकवा टोली निवासी किसान कामेश्वर महतो ने बताया कि इस बार उन्होंने कर्ज लेकर पांच एकड़ जमीन लीज पर ली थी।
करीब एक लाख रुपये किलो वाला खरबूज का बीज खरीदकर भारी लागत से खेती की थी। महीनों की मेहनत के बाद फसल पूरी तरह तैयार थी। शुक्रवार को पहली बार तोड़ाई शुरू हुई थी और व्यापारी भी खेत में गाड़ियां लेकर पहुंच चुके थे। लेकिन तभी मौसम के बदले मिजाज से पूरा खेत बर्बाद हो गया। व्यापारी भी लौट गये। अब समझ नहीं आ रहा कि कर्ज कैसे चुकायेंगे,” कहते-कहते किसान की आवाज भर्रा गई। कुछ ऐसा ही हाल किसान राजा साहू, अमित महतो, दुबराज महतो समेत सैकड़ों किसानों का है। उनकी मेहनत पर बारिश ने पानी फेर दिया। खेतों में पड़े तरबूज अब कीचड़ और पानी में सड़ने लगे हैं। उकरीद, उलातु, तापे, आनंदी, खटगा, नकवाटोली, गगागुटोला समेत दर्जनों गांवों में तबाही का यही मंजर है। किसानों के चेहरों पर चिंता साफ दिखाई दे रही है। गांवों में हर चौपाल पर अब एक ही चर्चा है,“अब घर कैसे चलेगा?” स्थानीय लोगों के मुताबिक तूफान इतना भयंकर था कि कई जगह पेड़ उखड़ गये और बिजली के खंभे तक क्षतिग्रस्त हो गये। खेतों में जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे बची-खुची फसल भी खराब होने लगी है। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। सुनें क्या बोले किसान…
आसमान से बरसी आफत, उजड़े खेत देख रो पड़े किसान… देखें वीडियो#ranchi #ormanjhi #jharkhand #crops #farmers pic.twitter.com/mkuVSsxdh7
— KohramLive (@KohramLive) May 9, 2026
इसे भी पढ़ें : “BJP हमारी सबसे बड़ी दुश्मन” हार के बाद ममता और क्या बोली… जानें
इसे भी पढ़ें : निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर प्रशासन जागा… जानें
इसे भी पढ़ें : भक्तिरस में डूबा कुच्चू गांव… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : थार में घूम रहा था मोस्ट वांटेड, ऐसे धरा गया…
इसे भी पढ़ें : अनिल अंबानी के 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे…







