Kohramlive Desk : दुबई में चल रहे एशिया कप 2022 में श्रीलंका ने मंगलवार को सुपर 4 मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में एक वक्त मैच भारत के पाले में जाता दिखाई दे रहा था, लेकिन अंत में राजपक्षे और शनाका ने टीम को जीत दिला दी। पथुम निसानका और कुसल मेंडिस की 97 रनों की शुरुआती साझेदारी के साथ श्रीलंका ने शानदार शुरुआत की, लेकिन युजवेंद्र चहल ने जल्दी-जल्दी तीन विकेट निकाले। इससे मैच का रुख बदलता दिखा। मैच के दौरान जब चहल ने कुसल मेंडिस का विकेट लिया तो विराट ने उसका माथा चूम लिया था। चहल और कोहली का यह स्पेशल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस मैच में चहल की प्रतिभा ने भारत को प्रतियोगिता में वापस ला दिया था, लेकिन श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका और भानुका राजपक्षे के बीच एक ठोस साझेदारी ने जीत का रास्ता सुनिश्चित किया। भारत अब गुरुवार को अफगानिस्तान से खेलेगा, जबकि श्रीलंका शुक्रवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा।
#ViratKohli kisses #YuzvendraChahal #INDvsSL pic.twitter.com/5XHuQjfHCf
— Cricket fan (@Cricket58214082) September 6, 2022
रनों की तेज गति पर चहल ने लगाया ब्रेक
174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका तेजी से आगे बढ़ रही थी, लेकिन युजवेंद्र चहल ने कुछ ब्रेक लगाया। 97 रन के शुरुआती स्टैंड को तोड़ते हुए चहल ने पहले पथुम निसानका को आउट किया और इसके बाद 12 वें ओवर में चरित असलांका का विकेट लिया। 15वें ओवर में चहल ने कुसल मेंडिस को पवेलियन भेजा और भारत को वापस खेल में लाए। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 64 रन जोड़े और एक गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। श्रीलंका के हाथों मिली इस हार से भारत टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गया है। हालांकि, टीम इंडिया केवल तभी क्वॉलिफाई कर सकती है, जब अगले मैच में अफगानिस्तान को हरा दे और इसी के साथ पाकिस्तान अपने अगले दोनों मैच हार जाए।
इसे भी पढ़ें :पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जवान की मौत
इसे भी पढ़ें :देश भर में 100 से ज्यादा ठिकानों पर IT की ताबड़तोड़ रेड
इसे भी पढ़ें :चश्मदीद की जुबानी, ट्रिपल मर्डर की कहानी।। रात में नागिन बन गांव वालों को डंसती थी…
इसे भी पढ़ें :करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा
इसे भी पढ़ें :धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…












