spot_img
spot_img

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : श्रीलंका के दांबुला में रविवार को भारत ए के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। महज 15 साल की उम्र में वैभव ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे करने में बड़े-बड़े दिग्गज भी पीछे रह गये। त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर लिस्ट-ए क्रिकेट का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर भारत ए को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। लेकिन शायद मेजबान टीम ने यह नहीं सोचा होगा कि उसके गेंदबाजों पर ऐसा कहर टूटने वाला है। वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या की जोड़ी मैदान पर उतरी और पहले ओवर से ही आक्रमण शुरू कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने गेंदबाजों को संभलने का मौका ही नहीं दिया। आलम यह रहा कि भारत ए ने सिर्फ तीन ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। स्टेडियम में बैठे दर्शक हर गेंद के साथ नये शॉट और नये रिकॉर्ड का इंतजार करने लगे।

11 गेंदों पर पचासा, टूटा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

वैभव ने केवल 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया। इससे पहले लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड श्रीलंका के के वीररत्न के नाम था, जिन्होंने 12 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। वैभव ने एक गेंद कम खेलकर वह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

शतक से छह रन दूर रुक गई तूफानी पारी

जब वैभव बल्लेबाजी कर रहे थे, तब ऐसा लग रहा था कि आज कई रिकॉर्ड टूटेंगे। वह शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन किस्मत ने अंतिम पड़ाव पर साथ नहीं दिया। साहन आराचिघे की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिये। उनकी पारी में 10 चौके एवं 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। यानी 94 में से 88 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से आये। वहीं, वैभव और प्रियांश आर्या ने मिलकर पहले विकेट के लिये सिर्फ 53 गेंदों में 132 रन जोड़ दिये। दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंका ए के गेंदबाजों पर ऐसा दबाव बनाया कि शुरुआती ओवरों में मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में झुक गया।

लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

खिलाड़ीगेंद
वैभव सूर्यवंशी11
के वीररत्न12
एनएलटीसी परेरा13
आरके क्लेनवेल्ट14
एजे होलिओके15
सलमान बट15

 

IPL का हीरो अब टीम इंडिया के दरवाजे पर

वैभव सूर्यवंशी पहले ही IPL 2026 में अपने बल्ले का जादू दिखा चुके हैं। उन्होंने इस सीजन में 16 मैच खेले। 776 रन बनाये। 237.31 का स्ट्राइक रेट दर्ज किया। 72 छक्के लगाये। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें पहली बार भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली।

आयरलैंड दौरे से हो सकता है अंतरराष्ट्रीय आगाज

26 जून से आयरलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिये वैभव भारतीय टीम का हिस्सा हैं। फाइनल में खेली गई इस विस्फोटक पारी के बाद उनका दावा और मजबूत हो गया है। यदि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह भारत के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो जायेंगे। इतना ही नहीं, वे इस मामले में भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश, प्रदेश की कमान इस दिग्गज नेता के हाथ…

इसे भी पढ़ें : लंबी दूरी तक कार चलाने की जरूरत नहीं, रेलवे की इस सेवा से भेंजे अपनी गाड़ी…

इसे भी पढ़ें : संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

इसे भी पढ़ें : रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झमाझम बारिश से तर हुआ झारखंड, अगले 5 रोज मौसम रहेगा मेहरबान…

Ranchi : तपती धरती पर आखिरकार मानसून की फुहारों ने...

योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ रांची विश्वविद्यालय, मंत्री दे गये ये संदेश…

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप...

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर...