spot_img
spot_img

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर Shubman Gill के हाथों में सौंपी गई है, वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की वापसी को लेकर हो रही है। हालांकि विराट का चयन तो कर लिया गया है, लेकिन उनका मैदान पर उतरना अभी भी फिटनेस टेस्ट की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। टीम चयन के साथ ही BCCI ने साफ कर दिया है कि विराट कोहली की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। IPL 2026 के फाइनल में शानदार 75 रन की नाबाद पारी खेलने के दौरान विराट हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गये थे। इसी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। फिलहाल विराट लंदन में रिहैब कर रहे हैं और 22 जून को BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका फिटनेस टेस्ट होगा। इसके बाद ही यह तय होगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतर पायेंगे या नहीं।

बुमराह की वापसी, गेंदबाजी को मिली नई धार

भारतीय टीम में स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah की टीम में वापसी हो गई है। बुमराह के लौटने से युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को वनडे टीम से बाहर होना पड़ा है। अब तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और गुरनूर बरार संभालेंगे।

हार्दिक फिर बाहर, नीतीश रेड्डी को मिला मौका

ऑलराउंडर हार्दिक पांडेया की वापसी की उम्मीद कर रहे प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी है। हार्दिक चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाये हैं और इसी कारण उन्हें इंग्लैंड दौरे की टीम में शामिल नहीं किया गया। उनकी गैरमौजूदगी में एक बार फिर युवा ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को मौका दिया गया है। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाने वाले Yashasvi Jaiswal को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान सीरीज में भी उन्हें मूल टीम में शामिल नहीं किया गया था। विराट के चोटिल होने के बाद उन्हें मौका मिला था और उन्होंने मौके को शानदार तरीके से भुनाया था। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड दौरे के लिये उन पर भरोसा नहीं जताया।

फिर नहीं मिला जडेजा को मौका

अनुभवी ऑलराउंडर Ravindra Jadeja का नाम एक बार फिर चयन सूची से गायब रहा। अफगानिस्तान सीरीज की तरह इस बार भी चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया है। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी को जगह दी गई है।

इंग्लैंड दौरे का मैच शेड्यूल

  • 14 जुलाई – पहला वनडे, एजबेस्टन (दोपहर 3.30 बजे)
  • 16 जुलाई – दूसरा वनडे, सोफिया गार्डन्स (शाम 5.30 बजे)
  • 19 जुलाई – तीसरा वनडे, लॉर्ड्स (दोपहर 3.30 बजे)

इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी खेली जायेगी।

आयरलैंड सीरीज में भी हुआ बड़ा बदलाव

BCCI ने आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिये भी अहम अपडेट दिया है। स्पिनर Varun Chakravarthy अभी रिहैब के अंतिम चरण में हैं, जिसके कारण वे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पायेंगे। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज Prince Yadav को टीम में शामिल किया गया है।

वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी खास नजरें

हाल ही में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi भी आयरलैंड दौरे की टी-20 टीम का हिस्सा हैं। श्रीलंका ए के खिलाफ 11 गेंदों पर अर्धशतक और 94 रन की विस्फोटक पारी खेलने के बाद क्रिकेट जगत की नजरें अब इसी युवा बल्लेबाज पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि उन्हें मौका मिला तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी धमाका कर सकते हैं।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिये भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।

आयरलैंड टी-20 सीरीज के लिये अपडेटेड टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।

इसे भी पढ़ें : बेटी का रिश्ता तय कर लौट रहे पिता को मौ’त ने रास्ते में ही रोक लिया…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...

वोटर लिस्ट से इनका नाम नहीं कटेगा… जानें

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…

Ranchi : रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)...

झमाझम बारिश से तर हुआ झारखंड, अगले 5 रोज मौसम रहेगा मेहरबान…

Ranchi : तपती धरती पर आखिरकार मानसून की फुहारों ने...