रांची : विहिप खलारी के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सोनी के मारे जाने के बाद गुस्सा उबाल पर है। विहिप और बजरंग दल के ऐलान पर आज पूरा खलारी बंद रहा। जहां-तहां सड़कें जाम कर दी गई। कोयला साइडिंग और खदान के काम बंद रहे। मोटरसाइकिल जुलूस की शक्ल में लोग डकरा चौक तक पहुंचे। मारे गये मुकेश सोनी का घर डकरा में है। बीती रात मुकेश सोनी को तब सीने में गोली दाग दी गई थी, जब वे अपने मैक्लुस्कीगंज स्थित जेवर दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। प्रदर्शन और खूब नारेबाजी हुई। धरना स्थल पर कई विधायक और पूर्व विधायक भी पहुंचे थे। वहीं रांची के रूरल एसपी ने कहा कि मुकेश सोनी के हत्यारों को खोज निकालने के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है। बहुत जल्द पुलिस कातिलों को खोज निकालेगी। सुनें क्या बोले रूरल एसपी मो. नौशाद आलम
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…
इसे भी पढ़ें :अगर आपका भी बैंक में है लॉकर तो जान ले यह नियम, वर्ना…
इसे भी पढ़ें :ट्रेन में इतना से ज्यादा लगेज ले गये तो…
इसे भी पढ़ें :नेशनल शूटर कोनिका लायक के साथ ये क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :2 लाख का इनामी कुख्यात मंगरा ढेर ! ऐसे हुआ पुलिस की गोली का शिकार
इसे भी पढ़ें :सलाम बोल, अपहृत छात्रा का मोबाइल स्वीच ऑफ, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :90 लाख की शराब के साथ चार लोगों को पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें :अफीम तस्कर जनार्दन धराया, मुंह खोला तो…
इसे भी पढ़ें :जवानों का हौसला अफजाई कर गये डीआईजी राजीव रंजन
इसे भी पढ़ें :जिसे इज्जत देती थी, उसी ने लूट ली आबरू, देखें वीडियो…










