spot_img
spot_img

पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी के घने जंगल इंदवन में मुठभेड़ में पुलिस की गोली खाकर पकड़े गये PLFI के हार्ड कोर उग्रवादी श्रवण दास ने पुलिस के सामने कई राज उगल हैं। मिले इनपुट पर पुलिस आगे का काम कर रही है। खूंटी पुलिस ने एक सुनियोजित अभियान चलाकरश्रवण दास को गिरफ्तार किया, वहीं, उसके साथियों को भी दबोचते हुये हथियार और कारतूस का बड़ा जखीरा बरामद किया। खूंटी पुलिस कप्तान ऋषभ गर्ग ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रवण दास अपने सहयोगियों के साथ जरियागढ़ थाना क्षेत्र के इंदवन इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने जंगल और आसपास के इलाकों की घेराबंदी की। पुलिस के जवानों ने तेजी से कार्रवाई करते हुये श्रवण दास और उसके साथियों को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में श्रवण दास ने खुलासा किया कि उसने जंगल में कई हथियार छिपाकर रखे हैं। पुलिस उसे हथियारों की बरामदगी के लिये इंदवन जंगल लेकर गई। जंगल से हथियार बरामद किये जाने के बाद अचानक घटनाक्रम ने नाटकीय मोड़ ले लिया। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर श्रवण दास भागने लगा। इसी दौरान उसने एक सब-इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान श्रवण दास के पैर में गोली लगी और वह कुछ ही दूरी पर गिर पड़ा। इसके बाद जवानों ने उसे दोबारा पकड़ लिया। फिलहाल उसका इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है। उसके पास से 4 छोटे हथियार, 29 जिंदा गोलियां एवं अन्य कुछ चीजें मिली। सुने क्या बोले खूंटी के SP ऋषभ गर्ग

इसे भी पढ़ें : गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, 11 गेंद 50 रन और इतिहास ध्वस्त…

इसे भी पढ़ें : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश, प्रदेश की कमान इस दिग्गज नेता के हाथ…

इसे भी पढ़ें : लंबी दूरी तक कार चलाने की जरूरत नहीं, रेलवे की इस सेवा से भेंजे अपनी गाड़ी…

इसे भी पढ़ें : संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर लिस्ट से इनका नाम नहीं कटेगा… जानें

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…

Ranchi : रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)...

झमाझम बारिश से तर हुआ झारखंड, अगले 5 रोज मौसम रहेगा मेहरबान…

Ranchi : तपती धरती पर आखिरकार मानसून की फुहारों ने...

योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ रांची विश्वविद्यालय, मंत्री दे गये ये संदेश…

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप...

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...