Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर शनिवार को चौपारण थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पूर्णिमा देवी ने की। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न अखाड़ा कमेटियों के पदाधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने पर चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुये थानेदार पंकज कुमार ने कहा कि चौपारण क्षेत्र अपनी गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द के लिये जाना जाता है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुये है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की जरूरत है। बैठक में मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और संवेदनशील स्थलों पर निगरानी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जायेंगे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
प्रखंड प्रमुख पूर्णिमा देवी ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन की सफलता जनता और प्रशासन के आपसी सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी समुदायों से भाईचारे और सौहार्द की परंपरा को कायम रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चौपारण की सामाजिक एकता और आपसी सम्मान की परंपरा इसकी सबसे बड़ी पहचान है।बैठक में इंस्पेक्टर अनिल कुमार, सीआई शशिकांत कुमार, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, विधायक प्रतिनिधि राजदेव यादव, राम स्वरूप पासवान, मुखिया अर्जुन पांडेय, मोहन साव, ममता कुमारी, रेखा देवी, उपेंद्र यादव, जानकी यादव, बीरबल साव, मो. हेलाल अख्तर, विकास यादव, मो. अतहर, नसीम अंसारी, जाबिर अंसारी, मो. बेलाल, मो. शहंशाह, अभिमन्यु भगत समेत विभिन्न अखाड़ा समितियों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…
इसे भी पढ़ें : मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…
इसे भी पढ़ें : हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…
इसे भी पढ़ें : मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…
इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो










