spot_img
spot_img
spot_img

सलाम बोल, अपहृत छात्रा का मोबाइल स्‍वीच ऑफ, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Itki) : ईटकी थाना क्षेत्र से अगवा कर ली गई 16 साल की स्‍कूली छात्रा ने आज फोन पर अपने मामा को सलाम करते हुये सिर्फ इतना कहा कि मैं अभी गोवा में हूं, साथ में जावेद अंसारी भी है। पहले मुंबई में थी। इसके बाद छात्रा के हाथ से मोबाइल छीन लिया गया। अपहृत छात्रा के घरवाले बहुत परेशान हैं कि कहीं उनकी बेटी के साथ कुछ अनहोनी न हो जाए। छात्रा के पिता और मामा ने बताया कि जावेद के लूर लक्षण शुरू से ही ठीक नहीं थे। जब कभी उनकी बेटी स्‍कूल जाती थी तो रास्‍ते में उसका हाथ पकड़ लेता था। छेड़छाड़ करना मामूली बात हो गई थी। डर से कई दफा बेटी को स्‍कूल भी नहीं भेजा। मामा ने कहा कि एक बार जावेद जबरन छात्रा को अपने घर ले गया था।

एक मास्‍टर साहब के हस्‍तक्षेप के बाद छात्रा घर लौटी थी। इधर, आज रात ईटकी थाना में छात्रा का अगवा कर लेने संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह प्राथमिकी भादवि की धारा 363, 365 और 366 (A) के तहत दर्ज की गई है। कांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई एनुल हक खान को बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में छात्रा के पिता ने इस बात का जिक्र किया है कि 13 दिसंबर की सुबह 9 बजे स्‍कूल जाने के लिए बेटी घर से निकली। नेशनल पब्लिक स्‍कूल ईटकी की छात्रा जब तय समय पर घर नहीं लौटी तो उसे इधर-उधर खोजा गया। वह नहीं मिली। स्‍कूल जाने पर पता चला कि 13 तारीख को वह स्‍कूल पहुंची ही नहीं थी। जावेद उसके पीछे हाथ धोकर पड़ा था। जावेद भी अपने घर से गायब है। उसके घर के लोगों ने भी कोई मदद नहीं की। शुरू में ईटकी पुलिस का भी रूख सही नहीं था। जब यह मामला रांची के पुलिस कप्‍तान सुरेंद्र कुमार झा तक पहुंचा तो पुलिस हरकत में आ गई। खबर लिखे जाने तक अपहृत छात्रा को खोज निकालने में पुलिस नाकाम थी।

इसे भी पढ़ें :Miss Universe 2021 हरनाज के साथ धोखाधड़ी, जानिये क्या है मामला

इसे भी पढ़ें : ऐ बप्‍पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्‍पल से कूटा गये दूल्‍हे राजा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : नाम चेंज कर दिये, 60 साल पक्‍का, सुनें क्‍या बोले शिक्षा मंत्री…

इसे भी पढ़ें :  दुखद : हेलिकॉप्टर हादसे में घायल कैप्‍टन वरूण सिंह का निधन

इसे भी पढ़ें : देशी-परदेशी के प्‍यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने लिख दी मौ’त की पटकथा…

Khunti : झारखंड के खूंटी जिले से एक ऐसा...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम अटैक, ट्रेन से भाग रहे हमलावर धराये…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

नामकुम में वर्दी में मिला RPF जवान का श’व, मचा हड़कंप…

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम रेलवे स्टेशन के...