spot_img
spot_img
spot_img

जवानों का हौसला अफजाई कर गये डीआईजी राजीव रंजन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

निशानेबाजी में जैप-5 देवघर फर्स्‍ट, सेकंड बोकारो और थर्ड रांची की टीम रही

RANCHI: जैप के डीआईजी राजीव रंजन ने कहा कि‍ शूटिंग प्रतियोगिता जरूरी है। इससे निशाना अचूक रखने की क्षमता निखरती है। मनोबल बढ़ता है। सेहत भी बढि़या रहता है। मौका था 19वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रिय शूटिंग प्रतियोगिता समापन समारोह का। समारोह में मुख्‍य अतिथि की हैसियत से मौजूद जैप के डीआईजी राजीव रंजन ने आगे कहा कि जैप और आईआरबी सहित जिला पुलिस बेहतर काम कर रही है। बतौर टीम लीडर हमेशा जवानों का हौसला अफजाई करते रहना चाहिए।

तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के 222 जवानों और अधिकारियों ने हिस्‍सा लिया। जैप की सभी वाहिनी के अलावा झारखंड जगुआर, आइआरबी, विशेष शाखा, रेल, सीआइडी की टीमें भी शामिल हुई। प्रतियोगिता में जैप-5 देवघर की टीम 1458 अंक लाकर पहले स्थान पर रही। वहीं दूसरे स्‍थान पर बोकारो जैप- 4 की टीम रही। वहीं 1362 अंक लाकर जैप-1 तीसरे स्थान पर रही। एसआइएसएफ की टीम को 971 अंक मिला। यह टीम चौथे स्थान पर रही। पांचवें स्थान पर जैप छह जमशेदपुर की टीम 887 अंक लाकर रही। छठे स्थान पर जैप-7 हजारीबाग, सातवें स्थान पर आईआरबी-4 लातेहार, आठवें स्थान पर जैप-3 गोविंदपुर धनबाद, नौवें नंबर पर जैप-2 टाटीसिल्वे रांची, 10वें स्थान पर आईआरबी-2 खूंटी की टीम रही।

समारोह में मुख्‍य रूप से जैप डीआइजी के अलावा बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन कुमार झा, जैप-4 के कमांडेंट अश्विनी कुमार सिन्हा, आईआरबी-5 गुमला के कमांडेंट अनूप लाल भगत, मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, मुख्य प्रबंधक नगर प्रशासन भूपेंद्र सिंह पोपली, सीआईडी डीएसपी नीरज कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें :Miss Universe 2021 हरनाज के साथ धोखाधड़ी, जानिये क्या है मामला

इसे भी पढ़ें : ऐ बप्‍पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्‍पल से कूटा गये दूल्‍हे राजा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : नाम चेंज कर दिये, 60 साल पक्‍का, सुनें क्‍या बोले शिक्षा मंत्री…

इसे भी पढ़ें :  दुखद : हेलिकॉप्टर हादसे में घायल कैप्‍टन वरूण सिंह का निधन

इसे भी पढ़ें : देशी-परदेशी के प्‍यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...