spot_img
spot_img

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिये शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने की, इसमें मुहर्रम इंतजामिया कमेटी, शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में DC ने साफ शब्दों में कहा कि मुहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है। इसे आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाये। किसी भी तरह की अफवाह, भड़काऊ गतिविधि या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

DJ पर पूर्ण प्रतिबंध, समिति ने भी जताई सहमति

बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि मुहर्रम के दौरान DJ बजाने की अनुमति नहीं होगी। इस फैसले पर मुहर्रम इंतजामिया कमेटी और शांति समिति के सदस्यों ने भी अपनी सहमति जताई। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन सभी के लिये अनिवार्य होगा।

13 फीट से ऊंचे झंडे और झांकियों पर रोक

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशों और सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुये प्रशासन ने कहा कि जुलूस में शामिल झंडों, ताजियों, झांकियों और वाहनों पर लगे साउंड सिस्टम की कुल ऊंचाई जमीन से अधिकतम 4 मीटर यानी लगभग 13 फीट ही होगी। वहीं, बसों और अन्य बड़े वाहनों की छत पर लोगों के बैठने तथा ऊंचे झंडे या सामग्री लगाने पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।बैठक में सोशल मीडिया को लेकर भी विशेष चेतावनी जारी की गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की कि फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या अन्य किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट, वीडियो या तस्वीरें साझा न करें। DC ने कहा कि किसी भी संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री की जानकारी तत्काल थाना प्रभारी या प्रशासनिक अधिकारियों को दें। अफवाह फैलाने वालों और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

इसे भी पढ़ें : मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

इसे भी पढ़ें : बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...