Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड जगुआर परिसर में शनिवार को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुये विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि योग मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के नियंत्रण में भी सहायक है। झारखंड जगुआर में कार्यरत पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर विशेष जोर दिया गया। संस्थान में समय-समय पर योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे कर्मियों की कार्यक्षमता, अनुशासन और मानसिक संतुलन में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक समग्र जीवन पद्धति है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। इस अवसर पर झारखंड जगुआर के IG अनूप बिरथरे, DIG इन्द्रजीत महथा सहित झारखंड जगुआर के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…
इसे भी पढ़ें : TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…
इसे भी पढ़ें : मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…
इसे भी पढ़ें : हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…
इसे भी पढ़ें : मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…










