चाईबासा : पुलिस ने मुठभेड़ में आज एक उग्रवादी को मार गिराया। उक्त उग्रवादी पीएलएफआई संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है। शव के पास से हथियार, पिट्ठू समेत कई सामान पुलिस को मिले हैं। विश्वसनीय सूत्रों का दावा है कि मारा गया उग्रवादी 2 लाख का इनामी मंगला लुगुन है। हालांकि पुलिस के किसी आलाधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त की जा रही है। पहचान के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह लाश किसकी है। सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों की मुठभेड़ उग्रवादियों से हो गई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक उग्रवादी को मार गिराया, वहीं अन्य पुलिस को भारी पड़ता देख जंगल का लाभ उठाकर भाग निकले। गुरुवार की सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एक शव बरामद किया। दावा किया जा रहा है कि यह लाश दो लाख के इनामी कुख्यात एरिया कमांडर मंगरा लुगुन का है। सुरक्षाबलों ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र के लेपा, रेड़दा इलाके के जंगल में उसे मार गिराया।

मंगरा लुगुन गोईलकेरा इलाके में दहशत का पर्याय था। वह पिछले कुछ दिनों से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सारुगाड़ा जंगल में सक्रिय था। वह ठेकेदारों, जुआ खेलाने वालों, बालू घाट संचालकों, ईंट भट्ठा मालिकों को डरा-धमका कर लेवी वसूलने का काम करता था।
इसे भी पढ़ें :Miss Universe 2021 हरनाज के साथ धोखाधड़ी, जानिये क्या है मामला
इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्पल से कूटा गये दूल्हे राजा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : नाम चेंज कर दिये, 60 साल पक्का, सुनें क्या बोले शिक्षा मंत्री…
इसे भी पढ़ें : दुखद : हेलिकॉप्टर हादसे में घायल कैप्टन वरूण सिंह का निधन
इसे भी पढ़ें : देशी-परदेशी के प्यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन






