Deoghar : रिश्तेदर के यहां से अपने घर लौट रही महिला के साथ बहुत गलत हो गया। इल्जाम है कि 4 लड़कों ने हथियार के दम पर पहले उसका किडनैप किया। फिर बारी-बारी से उसकी आबरू लूट ली। करीब एक घंटे तक दरिंदगी करने के बाद महिला को छोड़ दिया गया। वारदात को देवघर के मधुपुर के डुमरिया पुल के नीचे झाड़ी में ले जाकर अंजाम दिया गया। बदहवास महिला किसी तरह मधुपुर पहुंची और रेलवे स्टेशन पर रात बितायी। इसके बाद मधुपुर थाना पहुंच सारी बात पुलिस को बताई। इस बात का खुलाला आज एसडीपीओ विनोद रवानी ने मीडिया के सामने किया। महिला ने पुलिस को बताया कि देर शाम रेलवे कॉलोनी रोड से पैदल अपने घर लौट रही थी। डॉल्फिन चौक के पास उसका अपहरण कर लिया गया। इसके बाद दरिंदगी की गई। पुलिस एक्टिव मोड में आई और टीम बना छापेमारी कर तीन संदेही गुनहगारों श्याम सुंदर दास, देवरथ मेहरा और अजीत कुमार को धर दबोचा। वहीं, चौथे आरोपी सिकंदर दास को धरने के लिए छापेमारी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ी रसूखदार विष्णु अग्रवाल की रिमांड, जानें कब तक
इसे भी पढ़ें : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा पटना का यह इलाका…
इसे भी पढ़ें : दो रोज बाद घर लौटी बेटी, बेरहम बाप सबका रूह कंपा गया, जानें….
इसे भी पढ़ें : राजधानी की धरा में आदिवासी की जीवन गाथा की खुशबू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गूगल क्रोम यूजर्स आज ही कर लें ये काम नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने
इसे भी पढ़ें : माकपा नेता सुभाष मुंडा के मारे जाने के पीछे का क्या है सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…
इसे भी पढ़ें : बाप बड़ा ना भईया, सबसे बड़ा रुपैया, सूनी हो गई मांग… जानें






