spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बाप बड़ा ना भईया, सबसे बड़ा रुपैया, सूनी हो गई मांग… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Sunil Sahu) : जमीन-जायदाद और पैसे के चलते दो चचेरे भाईयों में खून-खराबा हो गया। लहुलूहान होकर अस्पताल पहुंचे एक बड़े भाई अखिलेश प्रसाद मेहता ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल दम तोड़ दिया। वहीं छोटा भाई रितेश राज उर्फ छोटू को बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही प्रशिक्षु IPS सह इचाक थाना थानेदार कुमार शिवाशीष मौके पर पहुंचे। बड़े भाई के मारे जाने की फैली खबर के बाद गांव के लोग भी बेहद दुखी हैं। वहीं इस कांड को अंजाम देने वाला संजय प्रसाद वारदात के बाद अपने पूरे परिवार के साथ गांव छोड़कर भाग गया।

घटना के संबंध में मारे गये अखिलेश प्रसाद की मां लोकेश्वरी देवी ने बताया कि उसके बेटे अखिलेश ने अपने चचेरे भाई संजय प्रसाद को दो साल पहले तीन लाख रुपये दिये थे। जमीन-जायदाद के चलते बीते दो साल से झगड़ा झंझट भी चल रहा था। पैसा मांगने पर संजय टालमटोल करते रहता था। इस बात को लेकर दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ था। संजय आज के ही दिन पैसा लौटाने की बात बोला था। यह बात उसने पड़ोसियों के सामने कही थी। इस वजह से आज अखिलेश अपना पैसा संजय से मांगने गया। अखिलेश के साथ उसकी मां लाकेश्वरी देवी, पत्नी जुली देवी भी गई थी। वहीं संजय के साथ आतेश्वरी देवी और कांति देवी सहित कई महिलाएं मौजूद थी। बात इतनी बिगड़ गई कि मारधाड़ शुरू हो गई। महिलाओं में मारधाड़ होते देख अखिलेश और उसका छोटा भाई रितेश उर्फ छोटू बीच-बचाव करने लगे। तभी संजय घर के अंदर से एक चाकू ले आया और अखिलेश के पेट में चाकू घुसेड़ दी। वहीं भाई को बचाने दौड़े छोटू को भी नहीं बख्शा, उसे भी छुरा से मारकर लहुलूहान कर दिया। खून से लथपथ भाईयों को कुछ लोग अस्पताल ले गये, जहां बड़े भाई की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : “क्राइम पेट्रोल” से सीखा और कर डाला यह भ’यानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : अंधेरी रात में घरों में चुपके से घुसने वाले का क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में कोर्ट का बड़ा एक्शन, गिरफ्तारी का आदेश…

Bihar : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा CJM...

DC की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने बनाया फर्जी WhatsApp…

Garhwa : अगर आपके WhatsApp पर गढ़वा के DC...

जिसे दुनिया देखने का हक था, उसे जुमार नदी में बहा दिया…

Ranchi : जिस मासूम ने अभी दुनिया की रोशनी...

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: