Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के ओरमांझी प्रखंड में शिक्षा, सम्मान और प्रेरणा के नाम रहा। स्वर्ण रेखा पब्लिक स्कूल, गुड़ू में कुरमी उत्थान समिति ओरमांझी द्वारा आयोजित मेधा छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में गांव-देहात की प्रतिभाओं को मंच मिला, सम्मान मिला और आगे बढ़ने का हौसला भी। कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को संविधान की पुस्तक, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में बच्चों के चेहरे पर खुशी और अभिभावकों की आंखों में गर्व साफ झलक रहा था।
“1600 रुपये नहीं थे, इसलिये विषय बदला”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो ने बच्चों को संबोधित करते हुये अपनी संघर्ष भरी जिंदगी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन का असली आधार है और अगर इंसान के भीतर मजबूत इच्छा शक्ति हो, तो अभाव भी रास्ता नहीं रोक सकता। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि इंटर कॉलेज के दिनों में उनके पास 1600 रुपये नहीं थे, जिस कारण उन्हें केमिस्ट्री की जगह इंग्लिश विषय लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनकी मां मनरेगा मजदूर के रूप में काम करती थीं और समय पर मजदूरी भी नहीं मिलती थी। जयराम महतो ने कहा, “मैंने अभाव में भी हौसला नहीं छोड़ा। आज भी कई बच्चे सिर्फ पैसे की कमी के कारण पढ़ाई से दूर हो जाते हैं। ऐसे गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिये मैं हमेशा तैयार हूं।”
“शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत”
बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। मेहनत करने वाले लोगों की पहचान हमेशा अलग होती है। उन्होंने छात्रों से मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह बच्चों के अंदर नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ रही हैं और समाज के लिये प्रेरणा बन रही हैं। समारोह में सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। कार्यक्रम में जीप सदस्या सरिता देवी, केंद्रीय संरक्षक अमरनाथ चौधरी, अध्यक्ष त्रिथनाथ महतो, सचिव अलखनाथ महतो, कोषाध्यक्ष कामेश्वर महतो, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार बब्लू, बालक महतो, शंकर महतो, गणेश किशोर महतो, रामलखण महतो, राजेंद्र चौधरी, रीता देवी, कलावती देवी, प्रधानाध्यापक कामेश्वर महतो, सुनीता देवी, शिवचरण महतो, चंद्रमोहन महतो, विराट महतो, भोला महतो सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : इस खिलाड़ी बेटी को अब मिलेगा पक्का घर…
इसे भी पढ़ें : दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले भोक्ता… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऊपर कटहल, नीचे करोड़ों का…
इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन से बच्चे के गले से छीना था लॉकेट, ऐसे धरा गया…
इसे भी पढ़ें : शादी से इनकार करने पर 17 साल की बेटी को मा’र डाला…






