दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले भोक्ता… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड स्थित सिलदिरी गांव में गुरुवार को भक्ति और आस्था का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को शिवमय बना दिया। गांव में आयोजित पारंपरिक शिव मण्डा पूजा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कहीं “हर-हर महादेव” के जयकारे गूंज रहे थे, तो कहीं दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलते भोक्ताओं की अटूट श्रद्धा लोगों को भावुक कर रही थी। शिव मण्डा पूजा समिति सिलदिरी की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बुधवार रात भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। आचार्य दीनानाथ गोस्वामी और पट भोक्ता बिपेंद्र उरांव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करायी। पूजा स्थल पर देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। गांव की गलियां भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों की आवाज से गूंजती रहीं।

अंगारों पर चलकर दिखाई अटूट शिव भक्ति

पूजा के बाद भोक्ताओं ने दहकते हुये अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी शिव भक्ति और आस्था का परिचय दिया। अंगारों पर चलते भोक्ताओं को देखने के लिये आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। श्रद्धालुओं का मानना है कि सच्चे मन और अटूट विश्वास के साथ की गयी यह साधना भगवान शिव की विशेष कृपा दिलाती है। मंडा पूजा के अवसर पर रात्रि में भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया। पूरी रात भजन-कीर्तन और शिव महिमा से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे नजर आये।

झुलन में फूल और प्रसाद की हुई बारिश

गुरुवार सुबह झुलन कार्यक्रम के दौरान भोक्ताओं ने उपस्थित श्रद्धालुओं पर फूल और प्रसाद की वर्षा की। महिलाएं आंचल फैलाकर प्रसाद लेने के लिये उत्साहित दिखीं। गांव के बुजुर्गों के अनुसार, इस प्रसाद को बेहद शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पूजा के साथ लगे मेले में भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। मिठाई, खिलौने और ग्रामीण जरूरतों की दुकानों पर दिनभर रौनक बनी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई मेले का आनंद लेते नजर आया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष तिथमोहन महतो, सचिव हरि किशोर महतो, कोषाध्यक्ष बबलू तिवारी, उपाध्यक्ष बिट्टू नारायण तिवारी, उपसचिव रंजीत नायक, उपकोषाध्यक्ष शिव कुमार महतो, ग्राम प्रधान रामसाय पहान सहित समिति के सभी पदाधिकारियों और ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : ऊपर कटहल, नीचे करोड़ों का…

इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन से बच्चे के गले से छीना था लॉकेट, ऐसे धरा गया…

इसे भी पढ़ें : शादी से इनकार करने पर 17 साल की बेटी को मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें : बड़ा एक्शन : रिटायर्ड जज गिरफ्तार…

इसे भी पढ़ें : रांची में बदलेगी इलाज और शिक्षा की तस्वीर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने मा’र डाला… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर और साहिबगंज की सीमा से जुड़े...

आखिर कैसे चलेगा रांची का ये थाना…

Ranchi : डिजिटल इंडिया, स्मार्ट पुलिसिंग, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था,...

दनुआ घाटी में दर्दनाक हा’दसा…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित...

इस खिलाड़ी बेटी को अब मिलेगा पक्का घर… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के ओरमांझी की मिट्टी से...

जयराम महतो बोले, गरीबी रास्ता रोक सकती है, मंजिल नहीं…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के ओरमांझी प्रखंड में शिक्षा,...