Kohramlive : दो रोज बाद घर लौटी लापता बेटी को उसके बेरहम बाप ने भयानक मौत दे दी। बेरहमी से उसे काट डाला। हत्या करने के बाद बाप दलबीर सिंह ने उसकी लाश को बाइक के पीछे बांधकर पूरे गांव में घुमाया। इसके बाद डेड बॉडी को रेलवे लाइन पर फेंक दिया। GRP ने बेटी की लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। बेरहम बाप के हाथ मारी गई बेटी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बिना बताये दो रोज घर से गायब थी। गुरूवार को जब घर लौटी तो उसके पिता बाल पकड़ कर लड़की को घसीटते हुये बाहर ले गया। उसे भी पता नहीं चला कि वह बेटी को कहां ले गया। इसके बाद पता चला कि उसे मार दिया गया। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात पंजाब के अमृतसर के मुच्छल गांव में है। GRP के थानेदार बलबीर सिंह घुम्मन ने मीडिया को बताया कि दलबीर सिंह ने यह दिल दहला देने वाले हत्याकांड को अंजाम दिया। तरसिक्का थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। यह घटना ब्यास रोड पर टांगरा के मुच्छल गांव में हुई। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। फरार हो गये बाप को खोज निकालने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत है।
इसे भी पढ़ें :रांची में इस दुकान में लगी आग, एक की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :आपके पास है ATM कार्ड तो जरूर पढ़ें यह खबर…
इसे भी पढ़ें :लल्ला म*र गई, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड आदिवासी महोत्सव में लगा फिल्म फेस्टिवल, क्या-क्या दिखाया गया… जानें
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट से जाता था दिल्ली, ‘राजधानी’ से लाता था चरस, क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट
इसे भी पढ़ें :विश्व आदिवासी महोत्सव को लेकर ट्रैफिक में बदलाव… जानें रूट










