Kohramlive : गूगल क्रोम यूजर्स के लिए सरकार ने बड़ी चेतावनी दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एजेंसी CERT-In ने क्रोम ब्राउजर को लेकर उच्च स्तर की चेतावनी जारी की है। सरकार की ओर से कहा है कि क्रोम के एक खास वर्जन में सुरक्षा खामी है जो कि Chrome के विंडोज और मैक दोनों वर्जन में मौजूद है। चेतावनी के अनुसार, क्रोम यूजर्स को सिक्योरिटी संबंधित कई परेशानियां आ सकती हैं। यूजर्स का निजी और संवेदनशील डाटा चोरी हो सकता है। इनमें फिशिंग अटैक, डाटा ब्रीच और मालेवेयर इंफेक्शन शामिल हैं। ऐसे में यूजर्स के सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
Google Chrome में कई सिक्योरिटी खामियां हैं जो किसी साइबर अटैकर को आपके पीसी का कंट्रोल दे सकीत हैं। ये खामियां प्रॉम्प्ट, वेब पेमेंट्स एपीआई, स्विफ्टशेडर, वल्कन, वीडियो और वेबआरटीसी में शामिल हैं। बता दें कि अटैकर वीडियो में हीप बफर ओवरफ्लो या पीडीएफ में इंटीजर ओवरफ्लो का भी फायदा उठा सकता है। यूजर्स के लिए सबसे चिंताजनक बात यह है कि अटैकर यूजर को किसी भी मालिशस वेबसाइट पर ले जाते हैं। यहां जाकर संवेदनशील डाटा चोरी हो सकता है।
CERT-In के मुताबिक Chrome में हैं ये खामियां
- CVE-2023-4068
- CVE-2023-4069
- CVE-2023-4070
- CVE-2023-4071
- CVE-2023-4072
- CVE-2023-4073
- OVE-2023-4074
- CVE-2023-4075
- CVE-2023-4076
- CVE-2023-4077
- CVE-2023-4078
CERT-In के मुताबिक Linux and Mac के Google Chrome के 115.0.5790.170 और इससे पहले वर्जन में खामी है। वहीं विंडोज के लिए क्रोम का 115.0.5790.170/.171 और इससे पहले का वर्जन खतरनाक है। एजेंसी ने कहा है कि इन खामियों से बचने के लिए अपने Google Chrome ब्राउजर को तत्काल प्रभाव से अपडेट करें।
Google Chrome को अपडेट कैसे करें
- गूगल क्रोम ओपन करें।
- फिर विंडो के टॉप राइट कॉर्नर में जाएं और तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- फिर Help पर जाएं और गूगल क्रोम सेलेक्ट करें।
- अगर अपडेट उपलब्ध है तो क्रोम को ऑटोमैटिकली उसे डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
- एक बार अपडेट इंस्टॉल हो जाने पर, क्रोम रिस्टार्ट हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें :वीडियो कॉल के वक्त स्क्रीन शेयरिंग फीचर शुरू… जानें
इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर नया फीचर, ग्रुप मेंबर्स कर सकेंगे ऑडियो चैट… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :OnePlus Ace 2 Pro इसी महीने होगा लॉन्च… खासियत जानें
इसे भी पढ़ें :मस्क ने किया ऐलान, ट्विटर पर आ रहा है जबरदस्त फीचर…
इसे भी पढ़ें :Voda-Idea को लगा बड़ा झटका, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :Whatsapp ने अपडेट किया नया फीचर… जानें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :Disney+ Hotstar लेने जा रहा बड़ा फैसला, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :बिहार-झारखंड में जियो का जलवा, देखें…
इसे भी पढ़ें :ChatGPT का एंड्रॉयड एप प्ले-स्टोर पर हुआ लाइव, ऐसे करें डाउनलोड








