इस खिलाड़ी बेटी को अब मिलेगा पक्का घर… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के ओरमांझी की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैदान तक अपनी पहचान बनाने वाली बेटी दिव्यानी लिंडा का अधूरा घर अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है। देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एक बार फिर दिव्यानी लिंडा के घर पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात कर घर निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधूरे पड़े मकान को पूरा कराने का भरोसा दिया। दिव्यानी लिंडा का घर अंबेडकर आवास योजना के तहत बन रहा था, लेकिन किसी कारणवश निर्माण कार्य अधूरा रह गया था। अधूरी दीवारें और अधूरे सपने अब परिवार की मजबूरी बन चुके थे। ऐसे में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आगे बढ़कर इस घर के नवनिर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया है। अब जल्द ही दिव्यानी और उनके परिवार को नया पक्का घर मिलने की उम्मीद जगी है।

“खिलाड़ियों का सम्मान ही देश का सम्मान”

मौके पर संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा खिलाड़ियों के सम्मान और उनके बेहतर भविष्य की बात करते हैं। उसी सोच को आगे बढ़ाते हुये खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ देश के लिये बेहतर प्रदर्शन कर सकें। दिव्यानी लिंडा लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने खेल और मेहनत से अलग पहचान बनाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल खिलाड़ियों के संघर्ष और मेहनत को सम्मान देने की एक बड़ी मिसाल है।

इसे भी पढ़ें : जयराम महतो बोले, गरीबी रास्ता रोक सकती है, मंजिल नहीं…

इसे भी पढ़ें : दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले भोक्ता… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ऊपर कटहल, नीचे करोड़ों का…

इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन से बच्चे के गले से छीना था लॉकेट, ऐसे धरा गया…

इसे भी पढ़ें : शादी से इनकार करने पर 17 साल की बेटी को मा’र डाला…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जिस भाई के साथ बचपन बीता, उसी ने मा’र डाला… जानें क्यों

Bihar : भागलपुर और साहिबगंज की सीमा से जुड़े...

आखिर कैसे चलेगा रांची का ये थाना…

Ranchi : डिजिटल इंडिया, स्मार्ट पुलिसिंग, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था,...

दनुआ घाटी में दर्दनाक हा’दसा…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित...

जयराम महतो बोले, गरीबी रास्ता रोक सकती है, मंजिल नहीं…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची के ओरमांझी प्रखंड में शिक्षा,...

दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले भोक्ता… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड स्थित...